CWG 2026: हाल ही में ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सफल समापन हुआ. भारतीय दल ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया. 39 पदकों के साथ भारत चौथे नंबर पर रहा. खैर रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर सभी मेडल विजेताओं से मुलाकात की. पीएम से खुलकर सभी से बात कर तारीफ की. इस दौरान मोदी ठहाके भी लगाते नज़र आए. भारतीय बॉक्सर नरेंदर ने एक किस्सा उन्हें सुनाया, जिस पर वो थोड़ी देर तक हंसते रह गए.
भारतीय मुक्केबाज ने सुनाया किस्सा
भारतीय मुक्केबाज नरेंदर ने कॉमनवेल्थ में सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने पीएम से कहा कि 2015 में मिलिट्री गेम्स में उनकी पहली फाइट पाकिस्तानी बॉक्सर से थी. नरेंदर ने कहा कि उन्हें मिलिट्री से फोन आया था कि पाकिस्तान से नहीं हारना है. नरेंदर ने पहली बाउट 4-1 से अपने नाम की. दूसरी बाउट भी उन्होंने 3-2 से जीती. इस दौरान दोनों मुक्केबाजों के सिर आपस में टकरा गए थे. दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया.
ये भी पढ़ें: CWG 2026 में गलत नक्शे पर भिड़ी थीं लवलीना बोरगोहेन, राष्ट्रभक्ति देख गदगद हुए पीएम मोदी
‘नरेंदर नाम से ही नफरत हो गई है’
नरेंदर ने बताया कि उनके कोच का नाम भी नरेंदर राणा था और 2014 में मोदी भी पीएम बने थे. इस वजह से ही पाकिस्तान मुक्केबाज ने नरेंदर से कहा, “मैं आपसे एक बात कहना चाहता हूं. आपका नाम नरेंदर है. आपको कोच का नाम भी नरेंदर है. आपके पीएम का नाम भी नरेंदर है. मुझे नरेंदर नाम से अब नफरत हो गई है.” भारतीय बॉक्सर के इस किस्से को सुनने के बाद पीएम मोदी थोड़ी देर तक हंसते रहे.
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने दिखाया दम
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इस बार भारतीय मुक्केबाजों ने इस बार अपना खूब दिखाया. भारतीय दल ने इस खेल में 10 मेडल अपने नाम किए. नरेंदर ने भी 90+ कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर अपने नाम किया. वो गोल्ड से चूक गए. उन्हें फाइनल में इंग्लैंड के डामार थॉमस ने एकतरफा मुकाबले में मात दी. नरेंदर से आगे भी फैंस अच्छे गेम की उम्मीद कर रहे हैं. वो बॉक्सिंग में भारत को नई ऊंचाईयों पर ले जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘हर बूंद में छिपा था गोल्ड’, CWG 2026 में मीराबाई चानू के आंसूओं पर बोले पीएम मोदी
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
1 day agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
7 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
7 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
8 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
10 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines