Hockey World Cup 2026: मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का आगे का रास्ता अब काफी कठिन हो गया है. दूसरे राउंड की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही है. नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 3-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा है. पूरे मुकाबले में डच टीम का दबदबा देखने को मिला.
नीदरलैंड की टीम ने आक्रामक खेल से भारत को शुरुआत में ही दबाव पर ला दिया था. अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी. वैसे भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना अभी टूटा नहीं है. टीम अभी भी तकनीकी रूप से आगे बढ़ सकती है. आइए आपको बताते हैं कि पूरा समीकरण अब क्या है.
---विज्ञापन---
पूल-ई की स्थिति हो गई है रोमांचक
पूल-ई के आंकड़े अब मजेदार हो गए हैं. नीदरलैंड ने अपने दोनों मैच शानदार अंदाज में जीते हैं. टीम ने छह गोल मारे हैं. नीदरलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. डच टीम के डिफेंस को भेदना काफी मुश्किल हुआ है. उधर इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. अर्जेंटीना और इंग्लैंड दोनों टीमों के तीन-तीन अंक हैं. टीम इंडिया जीरो नंबर के साथ अंकतालिका में सबसे नीचे हैं. भारत ने दो मुकाबले गंवा दिए हैं. भारतीय टीम ने सात गोल खाए हैं. टीम गोल अंतर के कारण माइनस प्वाइंट पर है.
ये भी पढ़ें- Hockey World Cup 2026: भारतीय महिला टीम की बढ़ी मुश्किलें, नीदरलैंड से हार के बाद सेमीफाइनल पर मंडराया खतरा
---विज्ञापन---
भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा?
नीदरलैंड ने अपना सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है. अब पूल-ई से सिर्फ एक और टीम सेमीफाइनल में जाएगी. इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच भी मैच हो चुका है. इंग्लैंड को अर्जेंटीना ने 1-3 से हरा दिया. अर्जेंटीना की जीत की वजह से भारत का सपना अभी बरकरार है. अब भारत को अर्जेंटीना को कम से कम पांच गोल के अंतर से हराना होगा. तभी टीम प्लस प्वाइंट के साथ टेबल में आगे बढ़ेगी. इसके अलावा दुआ करनी होगी कि नीदरलैंड की टीम बड़े अंतर से इंग्लैंड को हरा दे. अगर ये दोनों काम हो गए तो फिर भारत मजबूत स्थिति के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा.
नीदरलैंड के खिलाफ खराब किया निराश
नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. टीम इंडिया के लिए मैच में एकमात्र गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 52वें मिनट में किया. उनके अलावा कोई भी बॉल को नेट्स पर नहीं डाल पाया. नीदरलैंड के लिए डुको टेलगेनकेम्प (41वां), येप होडेमेकर्स (51वां ) और वान डैम यिप (55वां ) ने गोल किए.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को नीदरलैंड्स के खिलाफ मिली करारी हार, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल
---विज्ञापन---