Lionel Messi India Tour: मुंबई ने जीता मेसी का दिल, वानखेड़े में यादगार शाम के बीच सचिन तेंदुलकर ने किया स्वागत

Lionel Messi Mumbai Visit: लियोनेल मेसी इस समय भारत दौरे पर हैं. कोलकाता और हैदराबाद के बाद अब मेसी सपनों की नगरी मुंबई में नजर आए. वो वानखेड़े स्टेडियम ने सचिन तेंदुलकर और सुनील छेत्री से मिले. उनका सचिन, सुनील और सभी प्रशंसकों ने शानदार तरीके से स्वागत किया. मेसी ने इसी बीच बॉलीवुड के एक्टर्स से भी मुलाकात की.

Lionel Messi Mumbai Visit

मेसी की सचिन से हुई मुलाकात

Lionel Messi Mumbai Visit: फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के इंडिया टूर का आगमन कोलकाता से हुआ था. 14 दिसंबर 2025 को वो मुंबई दौरे पर आए और यहां उनका जोरदार तरीके से स्वागत हुआ. मुंबई की जनता ने फुटबॉल के GOAT का दिल जीत लिया. बता दें कि मेसी से मिलने के लिए भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी आए. दोनों की साथ में तस्वीरें भी काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

लियोनेल मेसी का मुंबई ने शानदार स्वागत

फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी का मुंबई में स्वागत एकदम शानदार रहा. कोलकाता और हैदराबाद की तरह मुंबई में भी मेसी को देखने के लिए हजारों फैंस आए. लियोनेल मेसी वानखेड़े स्टेडियम में शाम 5:45 बजे पहुंचे और इसके बाद पूरे स्टेडियम में उनका नाम गूंजने लगा. बता दें कि मेसी को देखने के लिए बच्चे, बूढ़े और जवान सभी लोग आए थे. आपको बता दें कि मेसी ने इसी बीच टीम के मेंबर्स से बात की और फैंस का अभिवादन किया. फीफा वर्ल्ड कप विजेता मेसी ने बच्चों के साथ फोटो क्लिक कराई और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए.

विज्ञापन

सचिन और सुनील से मुलाकात

मेसी ने भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री से भी मुलाकात की. मेसी की तरह ही सचन और छेत्री का भी फैंस ने जबरदस्त तरीके से स्वागत किया. यह मुलाकात खेल प्रेमियों के लिए बेहद खास रही. सचिन तेंदुलकर ने अपनी 10 नंबर क्रिकेट जर्सी लियोनेल मेसी को तोहफे में दी. आपको बता दें कि मेसी ने भी अपनी फुटबॉल जर्सी सचिन तेंदुलकर और सुनील छेत्री को भेंट की.

विज्ञापन

टैलेंट हंट कार्यक्रम का हिस्सा बने मेसी

लियोनेल मेसी एक खास कार्यक्रम का भी हिस्सा बने, जहां महाराष्ट्र के युवा फुटबॉल प्लेयर्स को खोजने के लिए टैलेंट हंट का आयोजन किया गया था. मेसी ने इसी बीच सभी बच्चों से मुलाकात की. बता दें कि मेसी को देखने के लिए बॉलीवुड के स्टार्स जैसे अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर भी पहुंचे थे. लियोनेल मेसी ने 7 ऑन 7 एक्सहिबिशन मैच में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ