हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर 5वीं बार किया ये अद्भुत कारनामा

Wimbledon 2026: यानिक सिनर ने लगातार दूसरी बार विंबलडन का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल के मैच में उन्होंने एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर ये ट्रॉफी अपने नाम की है. दोनों के बीच ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा. सिनर के लिए ये 5वां ग्रैंड स्लैम का खिताब है.

विज्ञापन
AI Generated Image

Wimbledon 2026: दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने एक बार फिर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए विंबलडन पुरुष सिंगल का खिताब अपने नाम कर लिया है. इटली के सिनर ने सेंटर कोर्ट पर खेले गए फाइनल मुकाबले में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7(7), 7-6(2), 6-3, 6-4 से हराकर विंबलडन 2026 की ट्रॉफी को अपने कब्जे में किया. ये उनके करियर का 5वां ग्रैंड स्लैम रहा. फाइनल का मैच बेहद ही खास रहा और कई बड़े दिग्गज इस मैच में पहुंचे. 3 घंटे से भी ज्यादा चले इस मैच में दोनों ही खिलाड़ी अपनी पूरी ताकत से खेलते हुए नजर आए. टेनिस के इतिहास में सिनर लगातार 2 बार विंबलडन का खिताब अपने नाम करने वाले 10वें खिलाड़ी बन चुके हैं. 

पहले सेट के बाद सिनर ने की दमदार वापसी

यानिक सिनर और एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच बेहद ही कांटे का मुकाबला देखने को मिला. ज्वेरेव ने पहले सेट में दमदार खेल दिखाया. पहला सेट टाईब्रेकर तक पहुंचा, जिसमें ज्वेरेव ने 9-7 से बाजी मार ली. इसके बाद दूसरे सेट में सिनर ने शानदार अंदाज में वापसी करते हुए जीत दर्ज कर ज्वेरेव की बढ़त को खत्म किया और मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया. इसके बाद मैच में अपनी पकड़ को मजबूत करते हुए सिनर ने तीसरे और चौथे सेट में भी बाजी मारी और खिताब अपने नाम किया. तीसरे सेट में सिनर ने 6-3 से जीत दर्ज की तो वहीं चौथे सेट में 6-4 से सेट को अपने नाम करते हुए बाजी मार ली.

ज्वेरेव के खिलाफ लगातार 10वीं जीत

यानिक सिनर इस मैच में न सिर्फ नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बल्कि विंबलडन चैंपियन के तौर पर भी खेलने के लिए उतरे थे. उनको अपनी बादशाहत को बचाना था और उन्होंने इस काम को बखूबी किया. एलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ उनकी ये लगातार 10वीं जीत थी. ज्वेरेव के खिलाफ सिनर के दबदबा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच खेले गए पिछले 18 सेटों में 17 में सिनर ने बाजी मारी है. साथ ही ये उनके लिए 100वीं ग्रैंड स्लैम जीत भी रही. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- ENG vs IND: विराट-रोहित की वापसी, वाशिंगटन सुंदर OUT… पहले ODI में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola