हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विमेंस 25 मीटर पिस्टल में ईशा सिंह ने जीता सिल्वर मेडल, एक गलती के कारण हाथ से निकल गया गोल्ड

Asian Games 2026: महिला 25 मीटर व्यक्तिगत में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने कमाल का प्रदर्शन करके सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है. ईशा सिंह ने राउंड खत्म होने के बाद चीन की खिलाड़ी के टॉप पर जगह बनाया था. जिसके कारण ही गोल्ड मेडल का फैसला करने के लिए 2 शूट ऑफ से गुजरना पड़ा.

विज्ञापन
Esha Singh ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर मेडल (Pic Credit- Screengrab)

Asian Games 2026: शूटिंग में मेडल का सूखा आखिरकार खत्म हो गया है. महिला 25 मीटर व्यक्तिगत इवेंट में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया है. मनु भाकर और रानी सरनोबाट फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी. ऐसे में सभी उम्मीदें ईशा सिंह से ही लगी हुई थी. इन उम्मीदों पर खरा उतरते हुई ईशा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. पहले सिल्वर मेडल और बाद में गोल्ड के लिए भी ईशा सिंह को शूट ऑफ से गुजरना पड़ा. जहां पर उन्होंने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. 

ईशा सिंह ने जीता सिल्वर मेडल 

क्वालिफिकेशन राउंड में ईशा सिंह ने 8वें नंबर पर फिनिश किया था. वहीं मनु भाकर ने 11वें तो रानी सरनोबाट ने 30वें नंबर पर फिनिश किया था. जिसके बाद टॉप 8 शूटरों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ. जहां पर ईशा सिंह ने पहले 4 राउंड तक टॉप पर अपनी जगह बनाए रखी. हालांकि उसके बाद उन्होंने कुछ गलतियां की. जिसका उन्हें नुकसान भी हुआ, लेकिन अंत में उन्होंने कमाल का कमबैक करके टॉप 3 में अपनी जगह पक्की कर ली. 

जिसके बाद सिल्वर मेडल के लिए ईशा सिंह और कोरिया की खिलाड़ी के बीच 3 शूट ऑफ हुए. जहां पर अंत में ईशा ने जीत दर्ज करके पहले सिल्वर मेडल पक्का किया. फाइनल राउंड में उनका सामना चीन की प्लेयर से हुआ. जहां पर आखिरी राउंड बराबरी पर खत्म हुआ. जिसके कारण हो गोल्ड मेडल के लिए भी दोनों खिलाड़ियों के बीच 2 शूट ऑफ हुए. इस दौरान दूसरे शूट ऑफ में एक मिस के कारण उन्हें बड़ा नुकसान हुआ. जिसके कारण ही उनका गोल्ड मेडल जीतने का भी सपना टूट गया. 

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने दी बधाई 

इस सिल्वर मेडल की जीत के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने ईशा सिंह को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘भारत के लिए सिल्वर! ईशा सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में सिल्वर जीतने के लिए शानदार परफॉर्मेंस दिया. प्रेशर में शांत रहकर और आखिर तक लड़ते हुए, उन्होंने भारतीय शूटिंग के लिए एक और गर्व का पल जीता. बधाई हो, ईशा!’  

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 LIVE: भारत का वॉलीबॉल में जलवा, टीम इंडिया का अफगानिस्तान से होगा क्रिकेट मैच

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ईशा को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘शूटिंग में ईशा सिंह का जबरदस्त प्रदर्शन! एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 25 मीटक पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर ईशा सिंह को बधाई. कई शूट-ऑफ से जूझने के बाद, ईशा ने हिम्मत बनाए रखी और इस इवेंट में एक और एशियन गेम्स मेडल पक्का किया. धैर्य और पक्के इरादे का शानदार प्रदर्शन. जय हिंद!’

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: रद्द हुआ IND vs AFG क्वार्टरफाइनल मैच, टीम इंडिया की हुई सेमीफाइनल में एंट्री

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola