IND vs PAK: ‘नो हैंडशेक’ विवाद के बीच आज टकराएंगे भारत-पाकिस्तान, यहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
India vs Pakistan Men's Hockey: भारत और पाकिस्तान की जूनियर हॉकी मेंस टीम जापान के काकामिगाहारा शहर में अंडर-18 एशिया कप के सेमीफाइनल में टकराने वाली है. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं.
Written By: Shariqul Hoda|Updated: Jun 5, 2026 10:32
Edited By : Shariqul Hoda|Updated: Jun 5, 2026 10:32
Share :
IND vs PAK Fans
---विज्ञापन---
IND vs PAK Men's Hockey U-18 Asia Cup Semifinal Live Streaming: इंडियन मेंस हॉकी टीम शुक्रवार को जापान में अंडर-18 एशिया कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना करते हुए अपना दम खम दिखाने कोशिश करेगी. दक्षिण एशिया के इन 2 पड़ोसी मुल्कों की टीम किसी भी खेल में जब टकराती हैं, तो माहौल जंग के जैसा बन जाता है. अब देखना होगा कि क्रिकेट में जिस तरह 'नो हैंडशेक' पॉलिसी चल रही है, क्या वो हॉकी में भी जारी रहती है.
टूर्नामेंट में भारत का शानदार प्रदर्शन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल ए में 3 जीत और 1 हार के साथ दूसरी पोजीशन पर रही. जूनियर टीम इंडिया ने अब तक अपने इस कैंपेन के दौरान 32 गोल किए और सिर्फ 6 गोल खाए. 'मेन इन ब्लू' ने टूर्नामेंट की शुरुआत कजाकिस्तान के खिलाफ 13-0 की शानदार जीत के साथ की, लेकिन मेजबान जापान के खिलाफ 2-4 से हार गई.
कप्तान केतन बने 'गोल किंग'
इसके बाद भारत ने कोरिया पर 4-1 से जीत के साथ जोरदार जवाब दिया, जिसके बाद चाइनीज ताइपे के खिलाफ 13-1 की बड़ी जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. भारत के लिए कप्तान केतन कुशवाहा 7 गोल के साथ स्कोरिंग चार्ट में सबसे आगे हैं, जबकि आशीष तानी पूर्ति ने 6 गोल किए हैं. गाजी खान और शाहरुख अली ने 3-3 गोल किए हैं. दूसरी तरफ, पाकिस्तान अपने 3 मैचों में 2 जीत और एक हार के साथ पूल बी में टॉप पर है.
भारतीय कोच का बयान
इंडियन अंडर-18 मेंस टीम के कोच सरदार सिंह ने कहा, '4 मैच खेलने के बाद, हमने उन एरिया की पहचान की है जहां हमें सुधार करने की जरूरत है, खासकर पेनल्टी कॉर्नर अटैक और डिफेंस. हम डिफेंडर, मिडफील्डर और फॉरवर्ड के साथ अलग-अलग ग्रुप में इन एरिया पर काम कर रहे हैं ताकि ये एनश्योर हो सके कि हम पूरी तरह से तैयार हैं.'
कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-18 एशिया कप का सेमीफाइनल भारत में टीवी पर लाइव टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा, लेकिन आप मोबाइल और लैपटॉप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. इसके लिए आपको एशियन हॉकी फेडरेशन के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल @official_asian_hockey को सर्च करना होगा. आप इस प्लेफॉर्म पर हाई वोल्टेज मुकाबले को बिलकुल फ्री देख सकते हैं.
IND vs PAK Men’s Hockey U-18 Asia Cup Semifinal Live Streaming: इंडियन मेंस हॉकी टीम शुक्रवार को जापान में अंडर-18 एशिया कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना करते हुए अपना दम खम दिखाने कोशिश करेगी. दक्षिण एशिया के इन 2 पड़ोसी मुल्कों की टीम किसी भी खेल में जब टकराती हैं, तो माहौल जंग के जैसा बन जाता है. अब देखना होगा कि क्रिकेट में जिस तरह ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी चल रही है, क्या वो हॉकी में भी जारी रहती है.
टूर्नामेंट में भारत का शानदार प्रदर्शन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल ए में 3 जीत और 1 हार के साथ दूसरी पोजीशन पर रही. जूनियर टीम इंडिया ने अब तक अपने इस कैंपेन के दौरान 32 गोल किए और सिर्फ 6 गोल खाए. ‘मेन इन ब्लू’ ने टूर्नामेंट की शुरुआत कजाकिस्तान के खिलाफ 13-0 की शानदार जीत के साथ की, लेकिन मेजबान जापान के खिलाफ 2-4 से हार गई.
---विज्ञापन---
कप्तान केतन बने ‘गोल किंग’
इसके बाद भारत ने कोरिया पर 4-1 से जीत के साथ जोरदार जवाब दिया, जिसके बाद चाइनीज ताइपे के खिलाफ 13-1 की बड़ी जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. भारत के लिए कप्तान केतन कुशवाहा 7 गोल के साथ स्कोरिंग चार्ट में सबसे आगे हैं, जबकि आशीष तानी पूर्ति ने 6 गोल किए हैं. गाजी खान और शाहरुख अली ने 3-3 गोल किए हैं. दूसरी तरफ, पाकिस्तान अपने 3 मैचों में 2 जीत और एक हार के साथ पूल बी में टॉप पर है.
भारतीय कोच का बयान
इंडियन अंडर-18 मेंस टीम के कोच सरदार सिंह ने कहा, ‘4 मैच खेलने के बाद, हमने उन एरिया की पहचान की है जहां हमें सुधार करने की जरूरत है, खासकर पेनल्टी कॉर्नर अटैक और डिफेंस. हम डिफेंडर, मिडफील्डर और फॉरवर्ड के साथ अलग-अलग ग्रुप में इन एरिया पर काम कर रहे हैं ताकि ये एनश्योर हो सके कि हम पूरी तरह से तैयार हैं.’
---विज्ञापन---
कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-18 एशिया कप का सेमीफाइनल भारत में टीवी पर लाइव टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा, लेकिन आप मोबाइल और लैपटॉप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. इसके लिए आपको एशियन हॉकी फेडरेशन के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल @official_asian_hockey को सर्च करना होगा. आप इस प्लेफॉर्म पर हाई वोल्टेज मुकाबले को बिलकुल फ्री देख सकते हैं.
𝐀 𝐑𝐈𝐕𝐀𝐋𝐑𝐘 𝐅𝐎𝐑 𝐓𝐇𝐄 𝐀𝐆𝐄𝐒 🇮🇳⚔️🇵🇰
The stakes couldn't be higher. India and Pakistan go head-to-head in the semi-finals of the Men’s U18 Asia Cup 2026 with a place in the final up for grabs. 🏆🔥