India Hockey Team: भारतीय हॉकी टीम का एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी है. बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराने के बाद टीम इंडिया ने चीन को 5-2 से मात देकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 गोल किए, जबकि जुगराज सिंह ने भी एक गोल दागा. भारत ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाया और चीन को वापसी का मौका नहीं दिया.
कप्तान हरमनप्रीत सिंह का बेहतरीन फॉर्म भी जारी है. वह पिछले दो मुकाबलों में कुल चार गोल कर चुके हैं. भारतीय टीम की नजर अब अगले मुकाबले पर है, जहां उसका सामना शुक्रवार, 30 अक्टूबर को जापान से होगा.
भारत ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 13-0 से करारी शिकस्त दी थी. इसके बाद चीन के खिलाफ भी खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया और 5-2 से जीत हासिल की. हॉकी इंडिया ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि दो मुकाबलों में दो जीत के साथ मौजूदा चैंपियन आगे बढ़ रहे हैं. अब टीम इंडिया जापान के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी.
पहले क्वार्टर से भारत ने बनाया दबाव
चीन के खिलाफ मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. मैच के 12वें मिनट में सुखजीत सिंह ने शानदार गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. उन्हें डिफेंस की ओर से एरियल पास मिला, जिसे उन्होंने बेहतरीन तरीके से नियंत्रित किया और गोलकीपर को छकाते हुए गेंद को नेट में पहुंचा दिया.
हालांकि, चीन ने भी जवाब देने में देर नहीं की. 26वें मिनट में यांग पेंग ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया. इसके बाद दोनों टीमों के बीच मुकाबला और रोमांचक हो गया.
दूसरे हाफ में भारत ने दागे लगातार गोल
ब्रेक के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी. 31वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को फिर से बढ़त दिलाई. इसके तीन मिनट बाद सुखजीत सिंह ने एक और गोल दागकर स्कोर 3-1 कर दिया.
चीन ने 36वें मिनट में चेन चोंगकोंग के ड्रैगफ्लिक गोल से अंतर कम किया. लेकिन भारतीय टीम ने दबाव बनाए रखा. 47वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त 4-2 कर दी. इसके बाद हरमनप्रीत ने अपना दूसरा गोल दागा और भारत की 5-2 से जीत पक्की कर दी.
संबंधित खबरें
तीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
1 day agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
4 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
5 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
6 days agoAsian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा
6 days agoभारत ने जीता 17वां गोल्ड मेडल, शीतल ने तीरंदाजी में किया कमाल
7 days agoAsian Para Games में दो खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
7 days agoजापान में भारतीय खिलाड़ी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, लाइफटाइम बैन का खतरा
7 days agoAsian Para Games: सुवर्णा राज ने भारत के लिए जीता 15वां गोल्ड
7 days agoआयुष वर्मा ने भारत को दिलाया गोल्ड, प्रवीण कुमार ने बनाया नया रिकॉर्ड
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines