Hockey World Cup 2026: आज होगी भारत-पाकिस्तान की जंग, जानें कैसे आसान होगी अगले राउंड की राह

Hockey World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला होने वाला है. सभी की नजरें इस मैच पर टिकी हैं. भारत के लिए जीत जरूरी है. आइए आपको टीम इंडिया के अगले राउंड में क्वालिफिकेशन का गणित बताते हैं.

INDIAVSPAK

भारत बनाम पाकिस्तान (Photo: AI)

Hockey World Cup 2026: FIH हॉकी वर्ल्ड कप 15 अगस्त से शुरू हुआ था. भारतीय मेंस हॉकी टीम की शुरुआत अच्छी रही. टीम ने पहले मुकाबले में वेल्स को हराया. दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. अब भारत के सामने पाकिस्तान की टक्कर है. ये मुकाबला 19 अगस्त यानी आज खेला जाएगा. भारत-पाक के मुकाबले को लेकर रोमांच हमेशा चरम पर रहता है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए जीत जरूरी है. हारने पर अगले राउंड में पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि भारतीय टीम कैसे अगले राउंड में पहुंच सकती है.

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का खराब प्रदर्शन

भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया. इंग्लैंड से 2-4 से हारने के बाद अब भारतीय हॉकी टीम 3 अंकों के साथ पूल डी में दूसरे नंबर पर है. इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन देखने को मिला था. पहले हाफ में टीम 2-1 से आगे से लेकिन दूसरे हाफ में पिछड़ गई. एक बार फिर डिफेंसिव गलतियों से टीम इंडिया को तीसरे और चौथ क्वार्टर में गोल खाने पड़े. इंग्लैंड ने बेहतरीन खेल दिखाया था. इंग्लैंड अब छह अंकों के साथ टॉप पर है. पाकिस्तान तीसरे और वेल्स चौथे नंबर पर है. हर पूल से टॉप की दो टीमें ही अगले राउंड में जगह बनाएंगी.

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ जीत है जरूरी

भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ करो या मरो का मैच है. भारतीय टीम जीत हासिल करती है तो फिर छह अंक हो जाएंगे. भारत को फिर इंग्लैंड और वेल्स के मैच पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. टीम दूसरे राउंड में आराम से क्वालिफाई कर जाएगी. अगर भारत और पाकिस्तान का मैच ड्रॉ रहता है तो फिर गड़बड़ हो जाएगी. ड्रॉ के बाद भारत के चार अंक हो जाएंगे. वहां पर फिर भारत को इंग्लैंड और वेल्स के मैच के निर्णय पर निर्भर रहना पड़ेगा. इस स्थिति में अगर इंग्लैंड की टीम वेल्स को हरा देती है या फिर मैच ड्रॉ होता है तो भारत अगले राउंड में चला जाएगा.

विज्ञापन

हारने पर टूट जाएगा सपना

अगर वेल्स ने गलती से इंग्लैंड को हरा दिया तो भारत और वेल्स के अंक बराबर हो जाएंगे. इसके बाद फैसला गोल के अंतर से होगा. अगर पाकिस्तान से भारत हार जाता है तो फिर वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट जाएगा. भारत सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. पाकिस्तान जीत के साथ अगले राउंड में प्रवेश कर जाएगा. कुल मिलाकर देखा जाए तो मुकाबले में भारत को किसी भी हाल में जीत दर्ज करनी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ