Commonwealth Games 2026: जूडो में भारत ने जीता बैक टू बैक दूसरा गोल्ड मेडल, हर्ष सिंह ने रचा इतिहास

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक बन गया है. जूडो में पहले अस्मिता डे ने गोल्ड जीतकर इतिहास रचा. उसके कुछ देर बाद ही हर्ष सिंह ने भी जूडो में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल भी जीता दिया है.

Harsh Singh and Asmita Dey

Pic Credit- X

Commonwealth Games 2026: जूडो में भारत ने 31 जुलाई 2026 से पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में कोई भी गोल्ड मेडल नहीं जीता था. इस लंबे इंतजार को पहले अस्मिता डे ने महिला 48 किलोग्राम जूडो में गोल्ड मेडल जीतकर खत्म किया. जिसके कुछ देर बाद ही पुरुष 60 किलोग्राम जूडो में हर्ष सिंह ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया. दिल्ली के हर्ष सिंह ने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. इसी के साथ उन्होंने भी अपना नाम इतिहास में दर्ज करा दिया है. 

विज्ञापन

हर्ष सिंह ने फाइनल में किया कमाल 

फाइनल मुकाबले में हर्ष सिंह जब ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज के खिलाफ आए, तो पहले सेकंड से ही आक्रामक अंदाज में खेलते हुए नजर आए. जिसके कारण ही जोशुआ कैट्ज डिफेंड करते हुए ही नजर आए. हालांकि ये प्लान उनके बिल्कुल भी काम नहीं आया. अंत में 10-0 से हर्ष सिंह ने मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ हर्ष कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय और पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं. 

विज्ञापन

इससे पहले भी उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के ही पेड्रो कार्लोस एंटुन नेटो को हराया था. वहां पर भी हर्ष ने मुकाबले को एकतरफा कर दिया था. हर्ष ने राउंड ऑफ 16 में चिकोंडी काथेवेरा को हराया था. जिसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में एलेन मोनथुएल को मात देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी. 

ये भी पढ़ें: Commonwealth Games 2026: अस्मिता डे ने जूडो में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय

विज्ञापन

भारत ने जीता 5वां गोल्ड मेडल 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अब 5वां गोल्ड मेडल जीता है. जिसमें से 2 गोल्ड मेडल तो सिर्फ जूडो से ही आए है. हर्ष सिंह और अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का दबदबा दिखा दिया है. हालांकि भारत के पास छठा और जूडो में तीसरा गोल्ड मेडल जीतने का भी सुनहरा मौका है. जूडो में महिला 57 किलोग्राम वर्ग में यामिनी मौर्य ने भी फाइनल में जगह बनाई है. उनके पास मौका है कि वो जूडो में भारत के गोल्ड की हैट्रिक पूरी कर दें. इससे पहले भारत के कभी इस टूर्नामेंट में जूडो के खेल में गोल्ड मेडल नहीं जीता था. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ