हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup 2026 में कब होगा क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अगला मैच? जानें भारत में कब और कहां देखें लाइव एक्शन

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब मुकाबला राउंड ऑफ 32 में पहुंच चुका है. हर किसी की नजरें इस बार क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर टिकी हुई हैं कि क्या वो खिताब जीतने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि उनका अगला मुकाबला कब और कहां फैंस लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन
AI Generated Image

Cristiano Ronaldo Next Match Details: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. ग्रुप स्टेज में हर दिन एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिले और अब नॉकआउट मैचों की बारी है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम ने अपने आखिरी मैच में कोलंबिया के साथ ड्रॉ खेला और पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रहते हुए अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपना अगला मुकाबला कब और कहां खेलती हुई नजर आने वाली है. साथ ही ये मैच भारत में फैंस कहां लाइव देख पाएंगे. 

किस टीम से होगा क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अगला मैच?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अगला मैच क्रोएशिया से होने वाला है. ये मुकाबला वॉकआउट होगा और हारने वाली टीम का सफर इस विश्व कप में खत्म हो जाएगा. राउंड ऑफ 32 के इस मैच में हर किसी की नजरें एक बार फिर से क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रहेंगी.

कब होगा क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अगला मैच?

पुर्तगाल की टीम ग्रुप K का हिस्सा थी, जिसकी पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रहते हुए टीम ने राउंड ऑफ 32 में क्वालीफाई किया है. ऐसे में अब राउंड ऑफ 32 में टीम का मैच भारतीय समय के अनुसार 3 जुलाई को होगा. मैच की शुरुआत सुबह 4 बजकर 30 मिनट से होगी.

विज्ञापन

किस चैनल पर देख पाएंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मैच लाइव?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के हर मैच को भारत में लाइव टेलीकास्ट करने के राइट्स जी नेटवर्क के पास हैं. फैंस अगर टीवी पर लाइव मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए यूनाइट 8 स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा. इसी के साथ अगर ओटीटी पर फैंस इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए जी5 ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. इन प्लैटफॉर्म पर आप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री के साथ लाइव मैच देख सकते हैं.

पुर्तगाल का अब तक फीफा विश्व कप 2026 में प्रदर्शन

तारीखसमय (भारतीय समय)मैच / परिणामस्थान
17 जून (बुधवार)रात 10:30 बजेग्रुप स्टेज: पुर्तगाल 1-1 डीआर कांगोएनआरजी स्टेडियम, ह्यूस्टन
23 जून (मंगलवार)रात 10:30 बजेग्रुप स्टेज: पुर्तगाल 5-0 उज्बेकिस्तानएनआरजी स्टेडियम, ह्यूस्टन
27 जून (शनिवार)सुबह 5:00 बजे (28 जून)ग्रुप स्टेज: कोलंबिया 0-0 पुर्तगालहार्ड रॉक स्टेडियम, मियामी गार्डन्स
2 जुलाई (गुरुवार)सुबह 5:00 बजे (3 जुलाई)राउंड ऑफ 32: पुर्तगाल बनाम क्रोएशियाबीएमओ फील्ड, टोरंटो

ये भी पढ़िए- लियोनेल मेसी ने रच डाला इतिहास, FIFA World Cup में ऐसा करने वाले बने दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola