हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup 2026: भारतीय फुटबॉल फैंस को लगा बड़ा झटका, वर्ल्ड कप के लाइव प्रसारण पर बढ़ा सस्पेंस

FIFA World Cup 2026: भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लाइव प्रसारण को लेकर अभी तक कुछ भी तय नहीं हो पाया है. अब प्रसार भारती ने भी वर्ल्ड कप के मुकाबले को दिखाने से साफ इनकार कर दिया है.

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026

FIFA World Cup 2026: 12 जून से फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है, लेकिन भारत में इसके लाइव प्रसारण को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है. भारतीय फुटबॉल फैंस को अब तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि वे वर्ल्ड कप के मुकाबले कहां देख लाइव पाएंगे. भारत की ओर से किसी भी ब्रॉडकास्टर ने इसके मीडिया राइट्स को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसके बाद माना जा रहा था कि प्रसार भारती इस मेगा इवेंट के प्रसारण की जिम्मेदारी संभाल सकता है.

लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान प्रसार भारती ने साफ कर दिया कि फीफा वर्ल्ड कप के मीडिया अधिकार हासिल करना उसकी जिम्मेदारी नहीं है.

दूरदर्शन ने भी किया ब्रॉडकास्टर बनने से इनकार

दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसमें मांग की गई थी कि फीफा वर्ल्ड कप 2027 के बड़े मुकाबले जैसे ओपनिंग मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल का प्रसारण फ्री-टू-एयर प्लेटफॉर्म पर किया जाए. याचिकाकर्ता चाहते थे कि इन मैचों को दूरदर्शन और डीडी स्पोर्ट्स के जरिए देशभर में दिखाया जाए. हालांकि सुनवाई के दौरान प्रसार भारती ने इस मांग से खुद को अलग कर लिया.

विज्ञापन

19 मई को याचिकाकर्ता एडवोकेट अवधेश बैरवा ने अदालत से याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में उचित राहत के लिए किसी दूसरी अदालत का रुख कर सकते हैं. इससे पहले 12 मई को दिल्ली हाईकोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती को नोटिस जारी किया था.

भारतीय ब्रॉडकास्टर्स नहीं दिखा रहे दिलचस्पी

भारत में फुटबॉल की लोकप्रियता पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है. 2022 के कतर वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय दर्शकों ने रिकॉर्ड स्तर पर टूर्नामेंट को देखा था. अदालत में दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछले वर्ल्ड कप के दौरान भारत में करीब 74.57 करोड़ इंटरैक्शन दर्ज किए गए थे. इसके बावजूद 2026 वर्ल्ड कप के लिए अब तक कोई आधिकारिक ब्रॉडकास्टर तय नहीं हो पाया है.

विज्ञापन

याचिका में यह भी बताया गया कि फीफा ने शुरुआत में 2026 और 2030 वर्ल्ड कप के भारतीय मीडिया अधिकारों की कीमत करीब 10 करोड़ डॉलर रखी थी. बाद में इसे घटाकर लगभग 3.5 करोड़ डॉलर कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद भारतीय ब्रॉडकास्टर्स ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई. रिपोर्ट्स के अनुसार जियोस्टार की लगभग 2 करोड़ डॉलर की बोली भी स्वीकार नहीं की गई थी.

ये भी पढ़ें- IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर? लग सकती है करोड़ों की बोली

भारत में क्यों नहीं मिल रहे ब्रॉडकास्टर्स?

दरअसल, 2026 फीफा वर्ल्ड कप अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में खेला जाएगा. समय अंतर के कारण भारत में ज्यादातर मैच देर रात या सुबह के समय प्रसारित होंगे. माना जा रहा है कि यही वजह है कि भारतीय ब्रॉडकास्टर्स मीडिया अधिकार खरीदने से पीछे हट रहे हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारतीय दर्शक फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लाइव प्रसारण देख पाएंगे या नहीं. फिलहाल इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कौन हैं वो 4 खिलाड़ी, जिन्हें पहली बार मिला टीम इंडिया में मौका? अचानक बदल गई किस्मत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola