कौन होगा FIFA World Cup 2026 का विनर? इस एक्सपर्ट ने की भविष्यवाणी, 3 बार सही हुआ है दावा

FIFA World Cup 2026 News: फीफा वर्ल्ड कप का खुमार जब सिर चढ़कर बोलता है, तो कई एक्सपर्ट अपनी भविष्यवाणी दुनिया के सामने करते हैं. जर्मन इकॉनमिस्ट ने 3 बार सही प्रेडिक्शन किया था, अब देखना होगा कि मौजूदा टूर्नामेंट के विजेता को लेकर उनका दावा कितना सटीक साबित होता है.

FIFA World Cup

AI Image

FIFA World Cup 2026 Predictions: फुटबॉल के नतीजों का अनुमान अक्सर एक्सपर्ट्स की राय, पिछले प्रदर्शन और फैंस की उम्मीदों के आधार पर लगाया जाता है. लेकिन, जर्मन इकॉनमिस्ट जोआचिम क्लेमेंट ने एक अलग तरीके से सबका ध्यान खींचा है. आबादी और इंटरनेशनल रैंकिंग जैसे फैक्टर्स को मिलाकर बनाए गए एक मैथमैटिकल मॉडल का इस्तेमाल करके, क्लेमेंट ने पिछले 3 फीफा वर्ल्ड कप के विनर्स- 2014 में जर्मनी, 2018 में फ्रांस और 2022 में अर्जेंटीना- का सही अंदाजा लगाया. 2026 के टूर्नामेंट को लेकर एक्साइटमेंट जोरों पर है है, और कई लोग ये जानने के लिए बेकरार हैं कि इस बार उनका मॉडल किस देश के फेवर में है.

विज्ञापन

2014 का दावा हुआ सही

दिलचस्प बात यह है कि क्लेमेंट ने अपना फॉर्मूला असल में ये दिखाने के लिए बनाया था कि वर्ल्ड कप विजेता का सही अनुमान लगाना कितना मुश्किल है. जर्मन पब्लिकेशन ‘डेर स्पीगल’ से बात करते हुए, उन्होंने बताया कि जब उनके मॉडल ने 2014 में जर्मनी को चैंपियन के तौर पर सही पहचाना तो उन्हें हैरानी हुई, क्योंकि दक्षिण अमेरिका में किसी यूरोपीय टीम के टूर्नामेंट जीतने को लेकर काफी शक था.

विज्ञापन

भविष्यवाणी ने कर दिया था हैरान

उन्होंने कहा, ‘जब जर्मनी ब्राजील में वर्ल्ड चैंपियन बना तो मैं पहली बार हैरान रह गया था, क्योंकि सभी एक्सपर्ट्स ने कहा था कि दक्षिण अमेरिका में कोई भी यूरोपीय टीम कभी वर्ल्ड कप नहीं जीती है.’ क्लेमेंट ने अक्सर अपनी भविष्यवाणियों की कामयाबी को बहुत ज्यादा अहमियत नहीं दी है. डीडब्ल्यू न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में, उन्होंने माना कि ये मॉडल किस्मत के मुकाबले बस थोड़ा सा फायदा देता है. उन्होंने मजाक में कहा, ‘मैंने असल में इसे गलत साबित करने की कोशिश की थी, लेकिन लगातार 3 बार सही होने के कारण मैं शायद दुनिया का सबसे किस्मत वाला अर्थशास्त्री हूं.’

विज्ञापन

काफी मुश्किल काम

उनका ये भी मानना ​​है कि फुटबॉल का नतीजा पहले से बताना बहुत मुश्किल है, क्योंकि कई चीजें आंकड़ों की पहुंच से बाहर होती हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘लोग मुझसे पूछते रहते हैं कि मेरा ‘क्रिस्टल बॉल’ (फ्यूचर बताने वाला गोला) क्या कहता है, लेकिन सच तो ये है कि मेरे पास ऐसा कुछ नहीं है. अब तक तो बस मेरी किस्मत अच्छी रही है.’

विज्ञापन

नीदरलैंड्स की जीत का दावा

अपनी इस विनम्र राय के बावजूद, 2026 के लिए उनकी भविष्यवाणी लोगों का ध्यान खींच रही है. क्लेमेंट ने बताया, ‘एक जर्मन होने के नाते ये कहना दुखद है, लेकिन मेरा अनुमान है कि इस बार नीदरलैंड्स अपना पहला वर्ल्ड कप जीतेगा.’ दुनिया भर के फुटबॉल फैन्स अब ये देखने के लिए इंतजार करेंगे कि क्या उनकी सफल भविष्यवाणियों का ये शानदार सिलसिला जारी रहता है या नहीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ