कौन है FIFA World Cup 2026 की ये स्टाइलिश एंकर? जिसने बढ़ा दी फुटबॉल फैंस के दिलों की धड़कन
Who is Seema Jaswal: जब 11 जून की शाम फीफा वर्ल्ड कप की 2026 शुरुआत हुई, तब ओपनिंग सेरेमनी के दौरान टेलीविजन पर एक फीमेल एंकर ने हर किसी का अटेंशन अपनी तरफ खींचा. वो इंडियन फुटबॉल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया और दूसरे सॉकर एक्सपर्ट्स के साथ शो को होस्ट करती नजर आईं.

FIFA World Cup 2026 Female Anchor: फुटबॉल फैंस के मन में ये सवाल कई बार आया कि ये हसीन एंकर आखिर कौन हैं, जो अपनी प्रोफेशनलिज्म और खूबसूरती के जरिए हर किसी का दिल जीत रही हैं. तो आइए हम इस फेमस स्पोर्ट्स प्रेजेंटर से आपको रूबरू कराते हैं. (Photo-Instgram/@seemajaswal)
2 / 6सीमा जसवाल भारतीय मूल की हैं, जिनका जन्म 28 जनवरी 1985 को हुआ था, उनके माता-पिता यूगांडा के नागरिक थे, लेकिन बाद वो इंग्लैंड में बस गईं. सीमा का बचपन लंदन के पास थेम्स नदी के किनारे बसे रिचमंड इलाके में बीता. आज वो वेस्ट लंदन में अपने पति के साथ रहती हैं. (Photo-Instgram/@seemajaswal)
3 / 6सीमा जसवाल ने अपनी अर्ली एजुकेशन ग्रे कोर्ट स्कूल से पूरी की और रॉयल होलोवे, यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन से ग्रेजुएशन किया. इस फेमस एंकर का कहना है कि उन्हें खेलों, खासकर टेनिस का बहुत शौक है. हालांकि वो फुटबॉल इवेंट को होस्ट करने को लेकर काफी ज्यादा मशहूर हुईं हैं. (Photo-Instgram/@seemajaswal)
4 / 6सीमा जसवाल ने अपना करियर स्काई स्पोर्ट्स थे शुरू किया, तब वो टीवी प्रोडक्शन टीम का हिस्सा थीं, उन्होंने अपना टेलीविजन डेब्यू सीबीबीसी चैनल के न्यूज राउंड शो के जरिए किया. फिर उन्होंने कभी मुड़कर नहीं देखा. (Photo-Instgram/@seemajaswal)
5 / 6साल 2015 में सीमा जसवाल भारत आ गईं, जहां वो स्टार स्पोर्ट्स के लिए इंडियन सुपर लीग और फुटबॉल शो 'लेट्स टॉक फुटबॉल' को होस्ट करके इंडियन फुटबॉल का चेहरा बनीं. फिर 2016 में वो यूके लौट गईं और इंडियन प्रीमियर लीग के ग्लोबल कंटेंट वाले मेन शो 'किक ऑफ' और 'फैनजोन' को होस्ट किया. (Photo-Instgram/@seemajaswal)
6 / 6साल 2017 में सीमा जसवाल मुंबई लौट आईं और सोनी सिक्स के लिए भारत में पहली बार आयोजित फीफा फुटबॉल टूर्नामेंट और लाइव ड्रॉ - फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप 2017 को होस्ट किया. अब उन्हें फीफा वर्ल्ड कप 2026 को होस्ट करने का मौका मिला है, तो जाहिर सी बात है कि उनकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा होने वाला है. (Photo-Instgram/@seemajaswal)