CWG 2026: ग्लासगो में भारतीय बॉक्सर का फूटा गुस्सा, रेस्टोरेंट में भारत का गलत नक्शा देख लगाई जोरदार क्लास!

Commonwealth Games 2026 का ग्लासगो में सफल समापन होने वाला है. इस बार भारतीय एथलीट्स को अच्छी सफलता मिली है. खैर इससे पहले एक नया विवाद सामने आ गया है, जिसके चलते एक भारतीय बॉक्सर ने अपना आपा खो दिया.

CWG 2026

Commonwealth Games 2026 (PIC Credit- X)

Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन रविवार (2 अगस्त) को होने वाला है. भारतीय दल ने अभी तक 29 मेडल अपने नाम किए हैं. 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज के साथ भारत अंकतालिका में चौथे नंबर पर है. बॉक्सिंग में भारत ने कमाल का खेल दिखाया है. 10वें दिन भारत ने 10 मेडल अपने नाम किए. खैर बॉक्सिंग गेम्स खत्म होने के बाद अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है. सिल्वर मेडल जीतने वालीं भारतीय एथलीट लवलीना बोरगोहेन ने अपनी नाराजगी जताई है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कौन सा विवाद हुआ?

लवलीना बोरगोहेन बॉक्सिंग में फाइनल मुकाबला नहीं जीत पाई. वो गोल्ड से चूक गईं. हालांकि, उन्होंने अपने अन्य साथियों की खूब तारीफ की. बॉक्सिंग में सफलता के बाद सभी खिलाड़ी भारतीय रेस्टोरेंट मिस्टर सिंग्स इंडिया में डिनर करने पहुंचे. वहां पर रखे हुए नैपकिन पर जब खिलाड़ियों की नज़र पड़ी तो सभी हैरान रह गए. दरअसल नैपकिन पर भारत को जो नक्शा बना था, उसमें नॉर्थ ईस्ट का हिस्सा नहीं था. लवलीना असम से आती हैं तो उन्होंने इस बात पर गुस्सा जाहिर किया. लवलीना ने कहा कि हर जगह भारत का सही नक्शा दिखाया जाना चाहिए. भारतीय अध्यक्ष महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने भी इसे गंभीर लापरवाही बताई. उन्होंने तुरंत ही इस नैपिकन को हटाने और सही नक्शा लगाने की मांग उठाई. वैसे ये मामला बहुत ही गंभीर है. आगे आकर इसका बड़ा विवाद बन सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: CWG 2026 Day 11: आखिरी दिन जूडो-साइक्लिंग में बरसेंगे गोल्ड! देखें भारत का पूरा शेड्यूल

लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग में कमाया नाम

असम से आने वालीं लवलीना बोरगोहेन ने ओलंपिक में कांस्य और वर्ल्ड-एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है. उन्होंने भारतीय बॉक्सिंग में वुमेंस की विरासत को आगे बढ़ाया है. उन्होंने मैरी कॉम के नक्शेदम पर चलकर बड़ा नाम बना लिया है. लवलीना टोक्यो 2020 ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने के बाद काफी मशहूर हो गईं. उन्होंने अभी तक अपना जलवा बरकरार रखा है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी उनसे सभी ने गोल्ड की उम्मीद की थी. हालांकि, उनके खाते में सिल्वर ही आया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ