CWG 2026 Day 11: आखिरी दिन जूडो-साइक्लिंग में बरसेंगे गोल्ड! देखें भारत का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games Day 11 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अभी तक 39 मेडल अपने नाम किए हैं. CWG 2026 के 11वें दिन भी भारतीय दल के पास मेडल पर कब्जा करने का मौका है. आइए शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.

CWG 2026

Commonwealth Games 2026 (PIC Credit- ANI)

Commonwealth Games Day 11, India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन रविवार (2 अगस्त) को हो जाएगा. भारतीय दल को अभी तक तगड़ी सफलता मिली है. कुल 39 पदक आ चुके हैं. 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज के साथ भारत अंकतालिका में चौथे नंबर पर है. भारत से ऊपर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा है. अंतिम दिन भी भारतीय एथलीट्स कुछ गेम्स में अपना जलवा बिखेरेंगे.

विज्ञापन

टीम इंडिया के पास इस बार मेडल का आंकड़ा 40 के पार पहुंचाने का सुनहरा अवसर है. इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग, पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग में जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी की वाहवाही लूटी है. मीराबाई चानू ने सबसे पहले वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता था. उनसे पहले झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अभियान की शुरुआत की थी. नीरज कुमार ने भी जैवलिन थ्रो में सिल्वर जीता है. भारत के लिए सबसे अच्छा 10वां दिन रहा. वहां पर बॉक्सिंग शानदार खेल दिखाते हुए टीम इंडिया ने 10 पदक अपने नाम किए. आइए 11वें दिन के भारतीय टीम के पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

जूडो

  • दोपहर 2.30 बजे – वुमेंस का -78kg, राउंड ऑफ 16: इशरूप नारंग बनाम निकोल वुड (स्कॉटलैंड)
  • दोपहर 2.30 बजे- मेंस का -100kg, राउंड ऑफ 16: अवतार सिंह बनाम एरिस्टोस माइकल (साइप्रस)
  • दोपहर 2.30 बजे- मेंस का +100kg, राउंड ऑफ 16: यश घांगस बनाम जोशुआ व्हाइटहाउस (वेल्स)
  • शाम 7.30- वुमेंस का -78kg, मेडल राउंड: इशरूप नारंग (अगर क्वालिफिकेशन किया)
  • शाम 7.30 बजे- मेंस का -100kg, मेडल राउंड: अवतार सिंह (अगर क्वालिफिकेशन किया)
  • शाम 7.30 बजे- मेंस का +100kg, मेडल राउंड: यश घांगस (अगर क्वालिफिकेशन किया)

ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग

  • दोपहर 2.09 बजे- मेंस की 40km पॉइंट्स रेस क्वालिफाइंग राउंड: हर्षवीर सिंह सेखों (हीट 1), दिनेश कुमार (हीट 2)
  • दोपहर 3.51 बजे- मेंस की 1000m टाइम ट्रायल फाइनल: रोनाल्डो सिंह लैतोंजम
  • रात 8.40 बजे- वुमेंस की C4-C5 1000m टाइम ट्रायल फाइनल: लिशा दास
  • रात 9.09 बजे- मेंस की 40km पॉइंट्स रेस फाइनल: हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार (अगर क्वालिफाई किया)

ये भी पढ़ें: CWG 2026 में पाकिस्तान की डूबी नैया, अंकतालिका में हालत देख उड़ जाएंगे होश!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ