Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की ग्लासगो धमाकेदार अंदाज में शुरुआत हो चुकी है. भारतीय दल से पदकों की उम्मीद की जा रही है. झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का खाता खोल दिया है. खैर कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत और पाकिस्तान के एथलीट भी आमने सामने आएंगे. आप सभी जानते हैं कि पड़ोसी मुल्क के साथ नो हैंडशेक विवाद लंबे समय से चल रहा है. खासतौर पर ये मामला क्रिकेट टूर्नामेंट्स से ज्यादा जुड़ा है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत-पाक के खिलाड़ी हाथ मिलाएंगे या नहीं. इस पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने बड़ी जानकारी प्रदान की है. आइए आपको बताते हैं.
क्या भारत-पाक के खिलाफ हाथ मिलाएंगे?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के खिलाड़ियों के लिए पाकिस्तान के एथलीट्स से हाथ मिलाने पर कोई भी ऑफिशियल रोक नहीं है. ये पूरी तरह से खिलाड़ियों की समझदारी पर छोड़ दिया गया है. इसका मतलब है कि कोई खिलाड़ी अगर चाहेगा, तो वो हाथ मिला सकता है. इसे लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया है. सबसे बड़ी बात ये है कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों से कोई भी तोहफा नहीं लिया जाएगा. इस पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगाया गया है. ये फैसला सुरक्षा और सरकारी व्यवस्था को देखते हुए लिया गया है.
वैसे ग्लासगो में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक ही होटल में रूके हैं. जोन-आधारित आवास प्रणाली के कारण सभी को एक ही होटल में ठहराया गया है, जिससे खिलाड़ियों की बातचीत होना लाजिमी है. भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम जोन-3 में एक ही होटल में ठहरे हैं. मुकाबले से पहले इन दोनों के बीच बातचीत होना स्वाभाविक है. आपको बता दें, कॉमनवेल्थ गेम्स में मेंस का जैवलिन थ्रो इवेंट का क्वालीफिकेशन 30 जुलाई को होने वाला है. वहीं इसका फाइनल अगले दिन आयोजित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: गरीबी को दी मात, संघर्ष को बनाया हथियार…कौन हैं झंडू कुमार? जिन्होंने Commonwealth Games में रचा इतिहास
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में झंडू कुमार ने किया कमाल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक बिहार के झंडू कुमार ने दिलाया है. उन्होंने मेंस के हैवीवेट पैरा में 72 किलो स्पर्धा में 130.9 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा. झंडू से इस बार सभी ने मेडल की उम्मीद भी लगाई थी. उन्होंने 190 किलो भार उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया. झंडू को लेकर पूरा देश खुश है और सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है. उन्होंने कहा कि झंडू कुमार ने अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया है.
ये भी पढ़ें: Commonwealth Games Day 3: भारतीय एथलीट मुक्केबाजी और तैराकी में लाएंगे मेडल! देखें आज का पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
पुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
1 hr agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
2 hrs agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
7 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
1 day agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
1 day agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 day agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 day agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
1 day agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
1 day agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines