India vs Brazil: भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम और ब्राजील पुरुष फुटबॉल टीम के बीच 3 अक्टूबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्थित विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (VYBK) में मुकाबला खेला गया. ब्राजील ने भारत को एकतरफा 4-0 से हराया. भारतीय टीम इस मैच में एक भी गोल नहीं दाग पाई और अंत में बाजी ब्राजील ने ही मारी. ब्राजील ने इस मैच में आक्रामक खेल दिखाया. पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील के आगे भारतीय टीम के खिलाड़ी पस्त हो गए.
ब्राजील का शानदार प्रदर्शन
भारत और ब्राजील पहली बार फुटबॉल मैच में आमने सामने हुए थे. हालांकि ब्राजील की टीम ने भारतीय खिलाड़ियों को अपने खेल के जरिए बता दिया कि आखिरकार वह 5 बार की वर्ल्ड विजेता क्यों हैं.
मैच में शुरुआत से ही ब्राजील ने दबदबा बनाए रखा और भारतीय टीम बैकफुट पर नजर आई. ब्राजील के युवा स्टार एस्टेवाओ ने शानदार स्ट्राइक लगाकर मैच का पहला गोल दागा और ब्राजील को 1-0 की बढ़त दिलाई थी. एस्टेवाओ ने ब्राजील के लिए पहला गोल 28वें मिनट में दागा.
इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने ब्राजील के खिलाफ थोड़ी देर अच्छा खेल दिखाया. लेकिन 42वें मिनट में ही ब्राजील ने दूसरा गोल कर 2-0 की बढ़त बना ली. इस बार पेड्रो ने ब्राजील के लिए गोल दागा था. हाफ टाइम तक ब्राजील 2-0 से खेल में आगे थी.
भारत और ब्राजील ने किए थे बदलाव
इसके बाद भारत और ब्राजील की टीम ने अपनी-अपनी टीम में बदलाव किया. भारत ने जमील ने संधू को बाहर कर दिया था और उनकी जगह प्रभसुखन गिल को मैदान पर उतारा, ताकि उन्हें भी ब्राजील के खिलाफ खेलने का मौका मिल सके. इसके अलावा मोहम्मद सन्नान और आकाश मिश्रा की जगह आशिके कुरुनियान और जय गुप्ता को भी मैदान पर उतरने का मौका मिला.
वहीं, ब्राजील की टीम में आर्थर डायस, मैथ्यूजिन्हो, गेब्रियल बोंटेम्पो, विनीसियस जूनियर और डगलस सैंटोस को बाहर कर दिया गया था. इन खिलाड़ियों की जगह गेब्रियल, वेंडरसन, डगलस लुइज, सैमुअल लिनो और ब्रूनो गुइमारेस को मैदान में लाया गया था.
हाफ टाइम के बाद 57वें मिनट में ब्राजील की ओर से सैमुअल लिनो ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम के लिए तीसरा गोल दागा. इसके बाद भारतीय टीम ने ब्राजील के खिलाड़ियों को गोल नहीं करने दिया और काफी देर तक रोककर रखा. लेकिन 94वें मिनट में ब्राजील की ओर से सैमुअल लिनो ने गोल दागा और इस तरह ब्राजील ने मुकाबला 4-0 से जीत लिया.
बता दें कि ब्राजील इस समय विश्व रैंकिंग में छठे नंबर पर है, जबकि भारत 138वें स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच काफी ज्यादा पायदान का अंतर है.
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoभारतीय मेंस हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, मलेशिया को हराकर रचा इतिहास
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines