Asian Shooting Championship 2025: 50 गोल्ड के साथ भारत ने रचा इतिहास, इतने मेडल जीतकर नंबर 1 पर किया फिनिश
Asian Shooting Championship 2025:कजाकिस्तान में हुई एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में भारतीय निशानेबाज़ों ने इतिहास रच दिया है. 12 दिनों तक चले इस मेगा टूर्नामेंट में भारतीय भारत ने अपना अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया.
Asian Shooting Championship 2025: एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत ने कमाल कर दिया है. कजाकिस्तान में हमारे शूटर्स ने कुछ ऐसा प्रदर्शन किया, जिससे इतिहास रचा गया है. 12 दिनों तक चली इस चैंपियनशिप में देश ने कुल 99 मेडल जीते.इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत का यह अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. पहले दिन से लेकर आखिर तक भारत की झोली में मेडल की बारिश हुई. 99 में 50 गोल्ड, 26 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
विज्ञापन
टॉप 3 में कौन-कौन से देश ?
गोल्ड मेडल जीतने के मामले में भारत 50 मेडल के साथ नंबर एक पर है. दूसरे नंबर पर कजाकिस्तान है, जिसने कुल 70 पदक हासिल किए. उसके पास 21 गोल्ड आए. नंबर तीन पर चीन रहा, जिसने 37 मेडल जीते, इनमें 15 गोल्ड शामिल हैं.
विज्ञापन
भारत ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में गाड़े झंडे
एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 की पॉइंट्स टेबल में भारत नंबर वन रहा और दुनिया को दिखा दिया कि एशिया का असली शूटिंग सुपरपावर कौन है. खासतौर पर सीनियर टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा. कुल 15 ओलंपिक इवेंट्स (राइफल, पिस्टल और शॉटगन वर्ग) में भारतीय निशानेबाजों ने 6 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज अपने नाम किए.
1. एलावेनिल वलारिवन- महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में एशियन रिकॉर्ड तोड़ा और गोल्ड जीता. साथ ही अर्जुन बाबूता के साथ मिक्स्ड टीम में भी स्वर्ण हासिल किया.
विज्ञापन
2. नीरू ढांडा- महिलाओं की ट्रैप इवेंट में भारत को पहला गोल्ड दिलाया.
3. सिफ्ट कौर-महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री-पोजिशन में पहला एशियन टाइटल अपने नाम किया.
विज्ञापन
4. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर- पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. फाइनल मुकाबले में तोमर ने 462.5 का स्कोर किया और चीन के झाओ वेन्यु 462.0 को पीछे छोड़ा.
5. राजकंवर सिंह संधू- 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में राजकंवर सिंह संधू ने गोल्ड मेडल जीता.
विज्ञापन
भारतीय दल में कुल 182 एथलीट शामिल थे
भारत ने इस चैंपियनशिप के लिए अपने दल में कुल 182 एथलीट शामिल किए थे. जिन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया और कुल 99 मेडल जीते. एक और पदक आ जाता तो यह शतक में तब्दील हो जाता. खास बात ये है कि 99 में से 55 मेडल व्यक्तिगत थे, जबकि बाकी टीम विन में आए हैं.