Asian Games 2026: मेंस फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में सुजीत कलकल ने ताजिकिस्तान के अब्दुलमाझिद कुदिएव को रोमांचक मुकाबले में 10-9 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. पहले लग रहा था कि सुजीत को सिल्वर से संतोष करना पड़ेगा लेकिन मुकाबले के अंतिम पलों में उन्होंने दम दिखाकर बड़ा उलटफेर किया. उन्होंने अब्दुलमाझिद कुदिएव को चौंकाते हुए गोल्ड जीत लिया. सुजीत ने पिछले मुकाबलों में भी अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी थी. उनसे गोल्ड की उम्मीद की जा रही थी. सुजीत ने किसी को भी निराश नहीं किया और भारत को गोल्ड दिलाया.
सुजीत कलकल ने दी कड़ी टक्कर
मुकाबला काफी कड़ा रहा. शुरुआत में सुजीत लय में दिखाई नहीं दिए. वो 2-9 से पीछे चल रहे थे. तब उनसे गोल्ड की उम्मीदें खत्म हो गई थीं. सुजीत ने अंतिम दो मिनट में अपने पलटवार से मैच का रुख ही मोड़ दिया. पहले राउंड में वो 2-4 से पीछे रहे. दूसरे राउंड में ताजिकिस्तान के अब्दुलमाजिद कुदिएव ने अपनी ताकत दिखाई और स्कोर 9-2 कर दिया. वहां से सुजीत के हाथ से मैच लगभग फिसल गया था.
सुजीत ने बिल्कुल भी हार नहीं मानी. उन्होंने सभी को हैरान करते हुए चार टेकडाउन किए. हर टेकडाउन में उन्हें दो-दो नंबर मिले. इस तरह उन्होंने स्कोर 8-9 पहुंचा दिया. मुकाबले में कुछ ही टाइम बचा हुआ था. अब्दुलमाजिद के पास एक अंक की बढ़त थी. आखिरी 10 सेकेंड में सुजीत ने कमाल कर दिया. उन्होंने एक और टेकडाउन कर स्कोर 10-9 कर दिया. इस तरह सुजीत ने गोल्ड अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: लवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
बॉक्सिंग में हुआ कमाल
एशियन गेम्स में आज का दिन भारत के लिए शानदार रहा है. बॉक्सिंग रिंग में मेंस के 80 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में अंकुश पंघाल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. उन्होंने दक्षिण कोरिया के किम मिनसियोंग को 4-0 से मात देकर गोल्ड अपने नाम किया. पंघाल ने इस मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल की.
वुमेंस बॉक्सिंग के 65 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में परवीन हुड्डा की जीत हुई. उन्होंने चीनी ताइपे की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और पेरिस ओलंपिक मेडल विजेता चेन निएन-चिन को 3-2 से हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया. वहीं बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने भी अपना दम दिखाया. उन्होंने वुमेंस के 75 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता. लवलीना ने फाइनल में चीन की खिलाड़ी बाओ ज़ीई को 5-0 से हराया. लवलीना ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से सभी को खुश किया.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
8 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
3 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
7 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
9 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
9 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
10 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
11 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines