Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत भारत के लिए बढ़िया रही है. पहले दिन भारतीय दल ने दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए. अब 21 सितंबर को दूसरे दिन भी खिलाड़ियों पर सभी की नजरें टिकी हैं. सभी एथलीट्स मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे. खैर मेंस की 10 मीटर एयर राइफल का फाइनल खत्म हो गया है. भारत को बड़ी सफलता मिली है. हिमांशु ढिल्लों ने 252.4 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया. उन्होंने सिल्वर मेडल जीता. वहीं रुद्राक्ष बालासाहब पाटिल ने 230.9 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. चीन के शेंग लिहाओ 254.2 अंक के साथ पहले नंबर पर रहे. उन्होंने गोल्ड मेडल जीता.
सुचिका तरियाल का कमाल
भारत की सुचिका तरियाल से भी इस बार MMA में मेडल की उम्मीद थी. उन्होंने अपने करियर में इतिहास रच दिया. सुचिका ने वुमेंस की 60kg ट्रेडिशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कम्पटीशन में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. तरियाल को सेमीफाइनल मैच में सिंगापुर की तेओ हुई हून ने मात दी. हून ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया. सुचिका गोल्ड मेडल नहीं जीत पाईं लेकिन उन्होंने बड़ा कारनामा किया है. वो अब एशियन गेम्स में MMA में मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. ये उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026: हॉकी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, इंडोनेशिया को 13-1 से हराया
एयर राइफल टीम का जबरदस्त प्रदर्शन
भारत की एयर राइफल टीम को भी एशियन गेम्स में बड़ी सफलता मिली है. भारत के लिए तीसरा मेडल मेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता. रुद्रांकक्ष पाटिल, पार्थ माने और हिमांशु ढिल्लों के ट्रियो ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. ये तीनों 1890.1 स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रहे. इस तिकड़ी ने भारत का नाम एक बार फिर ऊंचा किया है. दरअसल चीन, भारत और साउथ कोरिया के बीच मेंस 10 मीटर में कड़ी टक्कर देखने को मिली. तीनों देशों की टीमों की ने बेहतरीन प्रदर्शन किया भारत के लिए रुद्रांकक्ष पाटिल, पार्थ माने और हिमांशु ढिल्लों ने हार नहीं मिली और अपनी आक्रमकता से बढ़िया स्कोर अर्जित किया. भारतीय दल की मेडल जीतने की रफ्तार अब तेजी से बढ़ रही है. कई खिलाड़ियों की गोल्ड पर भी नजरें हैं. मेंस और वुमेंस क्रिकेट टीम से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 में भारत के नाम हुआ तीसरा मेडल, एयर राइफल टीम ने सिल्वर पर जमाया कब्जा
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
16 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
3 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
7 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
9 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
9 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
9 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
9 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
10 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
11 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines