Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के 14वें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा जारी है. गोल्फ में प्रणवी उर्स ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने महिला व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपबल्धि हासिल की है. सबसे बड़ी बात है कि वो एशियन गेम्स में व्यक्तिगत गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गई हैं. फाइनल राउंड से पहले प्रणवी ने 15-अंडर 195 के स्कोर के साथ तीन शॉट की बढ़त बनाई थी. उन्होंने अपने विरोधी को फाइनल राउंड में बिल्कुल भी आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया. प्रणवी ने 24 साल का इंतजार खत्म कर भारतीय फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. इससे पहले 2002 में आयोजित हुए एशियन गेम्स में भारत ने एक गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.
प्रणवी उर्स ने दिखाया शानदार गेम
प्रणवी उर्स ने फाइनल राउंड में एक स्ट्रोक की बढ़त बनाई हुई थी. इसके जरिए ही उन्होंने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. इससे भारत को सिल्वर मेडल जीतने में भी मदद मिली. प्रणवी ने तीसरे होल में खराब ट्रिपल बोगी से उबरते हुए कमाल किया. उन्होंने लगातार तीन बर्डी लगाई. इस ट्रिपल बोली के कारण उनकी तीन स्ट्रोक की बढ़त खत्म हो गई थी. उन्हें पिछले दिन के खेल के बाद बढ़त मिली थी.
फाइनल राउंड प्रणवी के लिए बढ़िया रहा. उन्होंने ईवन-पार 70 के स्कोर के साथ चार दिनों में कुल 5-अंडर 265 का स्कोर किया. वो अन्य खिलाड़ियों से एक स्ट्रोक आगे रहीं. अदिति अशोक ने फाइनल राउंड में 67 और दीक्षा डागर ने फाइनल राउंड में 77 का स्कोर किया. इन दोनों के साथ प्रणवी ने टीम इवेंट में सिल्वर दिलाने में अहम भूमिका भी निभाई. भारत का कुल स्कोर 14-अंडर 546 रहा. चीन ने 22-अंडर 538 का स्कोर कर गोल्ड अपने नाम किया. 2002 में शिव कपूर ने गोल्फ में गोल्ड जीता था. इसके बाद अब प्रणवी ने व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड जीता है.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
प्रणवी की उपलब्धियां
प्रणवी ने 23 साल की उम्र में ही गोल्फ में बड़े कारनामे कर दिए हैं. उन्होंने थाईलैंड में 2018 सिंघा वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप और ऑल इंडिया जूनियर गर्ल्स चैंपियनशिप में कमाल दिखाया. 2020 में वो प्रोफेशनल बनीं. 2023 में हांग्जो एशियाई खेलों में वो चौथे नंबर पर रही थीं. 2024 में अंडालूसिया कोस्टा डेल सोल ओपन डी एस्पाना में प्रणवी तीसरे स्थान पर रही. वहां से उन्होंने सभी का अपनी तरफ ध्यान खींचा. उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2025 IGPL इनविटेशनल मुंबई जीतना है. प्रणवी को 2023 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
संबंधित खबरें
भारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
6 hrs agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
7 hrs agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
10 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
11 hrs agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
16 hrs agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
18 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 day agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 days agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines