Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय दल का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है. बॉक्सिंग में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल प्राप्त हो गया है. वुमेंस 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में भारत की परवीन हुड्डा ने धमाकेदा प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया है. उन्होंने फाइनल में चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन को 3-2 के स्प्लिट डिसीजन से हराकर गोल्ड अपने नाम किया है. परवीन ने पहला राउंड जीतकर ही चीनी खिलाड़ी पर दबाव बना दिया था. दूसरे राउंड में चेन निएन-चिन ने वापसी की और जीत हासिल की. तीसरे राउंड में परवीन ने अपना दम दिखाया और भारत के लिए गोल्ड जीता.
दोनों के बीच रहा रोमांचक मुकाबला
मैच की शुरुआत तगड़ी रही. दोनों खिलाड़ियों ने काफी आक्रामक रूख अपनाया. परवीन हुड्डा ने चीना खिलाड़ी को बिल्कुल भी मौका नहीं दिया. उन्होंने बेहतरीन काउंटर पंच से बढ़त बनाई. चेन निएन-चिन ने कुछ तगड़े जैब लगाए लेकिन फर्क नहीं पड़ा. परवीन ने काउंटर अटैक से तगड़ा जवाब दिया. पहला राउंड परवीन ने शानदार अंदाज में अपने नाम किया. दूसरे राउंड की शुरुआत परवीन ने सही अंदाज में की. उन्होंने अपना दबदबा बनाया. परवीन ने कुछ बॉडी शॉट्स से चेन निएन-चिन को चौंकाया. हालांकि इस राउंड में चेन निएन-चिन ने धमाकेदार वापसी की. उन्होंने दूसरा राउंड 10-9 से अपने नाम किया.
अब बारी निर्णायक राउंड की थी. चेन निएन-चिन ने काफी आक्रामक खेल दिखाया. उन्होंने तेजी से पंच लगाए. परवीन ने हिम्मत से काम लिया. वो चेन के सामने बिल्कुल भी नहीं झुकीं. उन्होंने काउंटर पंचो से जवाब दिया. परवीन ने तीसरे राउंड में अंतिम पलों में बढ़िया प्रदर्शन किया. उन्होंने चेन को वापसी का मौका नहीं दिया और गोल्ड अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
लवलीना बोरगोहेन ने भी जीता गोल्ड
परवीन हुड्डा से पहले स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड अपने नाम किया है. वुमेंस के 75 किलोग्राम कैटेगरी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. लवलीना ने फाइनल में चीन की खिलाड़ी बाओ ज़ीई को 5-0 को सर्वसम्मत फैसले से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. पूरे मुकाबले में लवलीना का दबदबा देखने को मिला था. उन्होंने चीनी खिलाड़ी को मैच में वापसी का बिल्कुल भी मौका नहीं दिया. मुकाबले में उन्होंने एकतरफा जीत हासिल की. लवलीना बोरगोहेन का 2 अक्टूबर को 29वां जन्मदिन भी है. इस खास मौके पर उन्होंने देश को गोल्ड मेडल का तोहफा देकर खुश किया.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
संबंधित खबरें
भारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
8 hrs agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
9 hrs agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
12 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
13 hrs agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
18 hrs agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
20 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 day agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 days agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines