Asian Games 2026: स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स में दिखा भारत का दम, जोशना-वेलवन की जोड़ी ने जीता ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी अपने तगड़े प्रदर्शन लगातार मेडल अपने नाम कर रहे हैं. स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार को भी सफलता मिली है. दोनों ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है.

Asian Games 2026

एशियन गेम्स में भारत को सफलता (Photo: X)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी अपने तगड़े प्रदर्शन से सभी का दिल जीत रहे हैं. स्क्वैश में भी भारतीय दल को सफलता मिली है. स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. मिक्स्ड डबल्स इवेंट के सेमीफाइनल में हांगकांग के ली का यी और तांग मिंग होंग से दोनों खिलाड़ियों को करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. इस तरह चिनप्पा और वेलवन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

विज्ञापन

जोशना चिनप्पा-वेलवन सेंथिलकुमार ने दिखाया बढ़िया गेम

जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार का ली का यी और तांग मिंग होंग के साथ कड़ा मुकाबला हुआ. चिनप्पा और वेलवन को तीन गेम के मैच में 10-11, 11-2, 10-11 से हार का सामना करना पड़ा. हार के बावजूद दोनों के प्रदर्शन के लिए खूब तालियां बजाई गईं. शुरुआती गेम में दोनों तरफ से लंबी रैलियां देखने को मिलीं थीं. कोई भी बढ़त नहीं बना पाया था. आखिर में बड़ी मुश्किल से हांगकांग ने बढ़त बनाते हुए 11-10 से जीत प्राप्त की.

विज्ञापन

जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने दूसरे गेम में अपना खूब दम दिखाया. दोनों ने शानदार अंदाज में वापसी की. चिनप्पा और वेलवन ने काफी आक्रामकता भी दिखाई. दोनों ने 11-2 से जीत प्राप्त की. इस वजह से ही मुकाबला तीसरे गेम तक पहुंचा. आखिरी गेम में हांगकांग के खिलाड़ियों ने शुरुआत में 5-2 से बढ़त बना ली थी. इस कारण भारतीय खिलाड़ी दबाव में आ गए थे. दोनों ने फिर भी हार नहीं मानी और स्कोर 6-6 से बराबर कर दिया. दोनों खिलाड़ियों ने एक वक्त 10-7 की बढ़त बना ली थी. उन्हें जीत के लिए सिर्फ एक प्वाइंट की जरूरत थी. ली और तांग ने अंतिम समय में तगड़ी वापसी की और चार लगातार प्वाइंट अपने नाम किए. इस तरह ली और तांग ने 11-10 से मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत के नाम एक और मेडल, महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला सिल्वर

विज्ञापन

महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला सिल्वर

एशियन गेम्स में वुमेंस की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने सिल्वर अपने नाम किया. तिलोत्तमा सेन, विदर्शा विनोद और आशी चौकसे ने अपने प्रदर्शन से वाहवाही लूटी. तिलोत्तमा सेन और विदर्शा विनोद ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालिफाई किया. तिलोत्तमा सेन, विदर्शा विनोद और आशी चौकसे ने कुल 1763 अंक हासिल किए. भारत अभी तक इस खेल में 11 मेडल जीत चुका है. चीन ने एक बार फिर अपना दम दिखाया और 1773 अंक प्राप्त कर गोल्ड जीता. कजाकिस्तान ने 1754 अंक जुटाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ