एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है. अब महिला 53 किलोग्राम कुश्ती प्रतिस्पर्धा में पहलवान अंतिम पंघाल ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत लिया है. फाइनल मुकाबले को वह अपने नाम नहीं कर सकीं. ऐसे में उन्हें सिल्वर से ही संतुष्ट होना पड़ा. इससे पहले अमन सहरावत ने पुरुष 57 किलोग्राम प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था.
अंतिम पंघाल 1-9 से मिली हार
भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल को जापान की मो कियोका के खिलाफ 1-9 से हार का सामना करना पड़ा. भारत के हाथ से इस तरह गोल्ड मेडल फिसल गया. पहले हाफ में ही अंतिम ने खराब प्रदर्शन किया और विरोधी पहलवान को अपने ऊपर हावी होने दिया. वह पहले हाफ में कोई पॉइंट हासिल नहीं कर सकीं. वहीं जापान की पहलवान ने पहले हाफ में 2 पॉइंट हासिल कर 2-0 की बढ़त बना ली थी. दूसरे हाफ में भी मो कियोका का दबदबा देखने को मिला. दूसरे हाफ में जापानी खिलाड़ी ने 7 पॉइंट हासिल किए और भारतीय पहलवान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. अंत में मुकाबले का स्कोर 1-9 रहा.
20 साल बाद आया सिल्वर
अंतिम के पास फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने का मौका था, लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर पाई और उन्हें सिल्वर मेडल ही मिला. एशियन गेम्स 2026 में आखिरी बार साल 2006 में महिला कुश्ती में सिल्वर मेडल गीतिका जाखड़ को मिला था. अब अंतिम ने 20 साल बाद भारत को एशियन गेम्स महिला कुश्ती में सिल्वर मेडल दिलाया है.
भारत ने आज तक महिला कुश्ती एशियाड में अब तक सिर्फ एक ही गोल्ड मेडल जीता है. ये सफलला साल 2018 में विनेश फोगाट को मिली थी. उन्होंने 50 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड जीता था.
अमन सहरावत ने जीता गोल्ड
अमन सहरावत ने पुरुषों के 57 किलोग्राम इवेंट के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान चोंग सोंग को चित्त कर गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने पहला एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. 2022 के एशियाई खेलों में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
सहरावत ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया. अमन ने 2-0 से शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी और पहले 3 मिनट समाप्त होने तक आगे रहे. आखिरी एक मिनट में चोंग सोंग अपनी ही आक्रामकता में फंसते चले गए, जिसका फायदा अमन को मिला और उन्होंने जीत दर्ज कर ली. इस तरह अमन ने भारत को 20वां गोल्ड मेडल जिताया. भारत इस समय मेडल टैली में चौथे स्थान पर है.
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoभारतीय मेंस हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, मलेशिया को हराकर रचा इतिहास
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines