New Zealand vs England 1st Test: इन दिनों इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने शानदार जीत हासिल की है। इस जीत के साथ इंग्लैंड टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पॉइंट्स टेबल में थोड़ा फायदा भी पहुंचा है। इसके अलावा न्यूजीलैंड को भी इस हार के बाद नुकसान उठाना पड़ा है।
क्या है WTC Final पॉइंट्स टेबल का हाल?
इस मैच को जीतने के बाद इंग्लैंड को ज्यादा फायदा नहीं मिला है। मैच से पहले भी इंग्लैंड की टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर थी और जीत के बाद भी छठे नंबर पर ही है। हालांकि इंग्लैंड के पॉइंट्स में जरूर इजाफा है। इस मैच से पहले इंग्लैंड के 93 अंक थे और अब 105 हो गए हैं।
वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम भी इस मैच से पहले पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर थी और हार के बाद भी चौथे पायदान पर ही बनी हुई है, लेकिन न्यूजीलैंड को पीसीटी पॉइंट्स में नुकसान उठाना पड़ा है। मैच से पहले कीवी टीम के पीसीटी अंक 54.55 थे लेकिन अब 50.00 रह गए हैं। बाकी टीमों पर इस मैच का कोई असर नहीं पड़ा है, जो टीमें जिस पायदान पर थी वे वहीं बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- साउथ अफ्रीका की जीत के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा खेला, ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका
इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता मैच
पहले टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की है। इस मैच की पहली पारी में न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 348 रन बनाए थे, जिसमें केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 93 रन की पारी खेली थी। जिसके बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में 499 रन बनाकर बढ़त हासिल कर ली थी। पहली पारी में इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक ने 171 रन की शानदार पारी खेली थी।
इसके बाद दूसरी पारी में कीवी टीम 254 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी और इंग्लैंड ने मैच को आसानी से जीत लिया। इस मैच में इंग्लैंड की तरफ से ब्रायडन कार्स ने काफी शानदार गेंदबाजी की। ब्रायडन कार्स ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए थे। कुल मिलाकर उन्होंने इस मैच में 10 विकेट चटकाए, जिसके चलते ब्रायडन कार्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: हाइब्रिड मॉडल पर खेलने के लिए पाकिस्तान ने रखी दो शर्त! मीटिंग में हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
क्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
29 mins agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
1 hr agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
2 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
3 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
4 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
4 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
6 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines