साउथ अफ्रीका की जीत के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा खेला, ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका

WTC Points Table: साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में रौंद दिया। इसके साथ ही WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा खेला हो गया।

SA vs SL

WTC Points Table: श्रीलंका टीम, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका ने जीता और कमाल कर दिया। अब अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल पर लंबी छलांग लगाई है। अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा है और भारत की टेंशन बढ़ाई है।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका ने लगाई लंबी छलांग

साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 233 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही प्रोटियाज टीम ने कमाल कर दिया। WTC पॉइंट्स टेबल में अब अफ्रीका ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया। प्रोटियाज टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है। अफ्रीका अब भारत से केवल 3 पीसीटी अंक ही पीछे है। WTC फाइनल में अब साउथ अफ्रीका ने भी अपनी दावेदारी ठोक दी है।

विज्ञापन

फ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते पॉइंट्स टेबल में अपना झंडा गाड़ दिया। फिलहाल अंक तालिका में अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम 15 मैच में 9 जीत के साथ पहला स्थान हासिल किया हुआ है। भारत के पास इस वक्त 61.11 पॉइंट्स हैं। वहीं अफ्रीका के पास 59.26 पीसीटी अंक हैं। अफ्रीका ने अब तक 9 मैच में 5 मैच जीते हैं और 3 मुकाबले गंवाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें 8 जीत और 4 हार के साथ उसका पीसीटी अंक 57.69 है।

विज्ञापन

मैच का लेखा जोखा

साउथ अफ्रीका ने 2 टेस्ट मैचों की खेली जा रही सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 233 रनों के बड़े मार्जिन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान देश अफ्रीका ने 191/10 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंका ने 42 रनों पर ही सिमट गई थी।

अफ्रीका ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की और 366/5 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में ट्रिस्टन स्टब्स ने 122 और कप्तान टेम्बा बावुमा ने 122 रनों की पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 282/10 रन ही बना पाई। श्रीलंका को पहले मैच में हार का स्वाद चखना पड़ा।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ