---विज्ञापन---

Champions Trophy 2025: हाइब्रिड मॉडल पर खेलने के लिए पाकिस्तान ने रखी दो शर्त! मीटिंग में हुआ बड़ा खुलासा

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल पर खेलने की बात मान ली है। लेकिन पीसीबी ने दो शर्तों को आईसीसी के सामने रखा है।

---विज्ञापन---

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को दी है। लेकिन भारत ने मेगा इवेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करने का फैसला किया है। भारतीय टीम सुरक्षा कारणों से पड़ोसी देश का दौरा नहीं करेगी। लेकिन पाकिस्तान, भारत के लिए हाइब्रिड मॉडल पर टूर्नामेंट खेलने के लिए तैयार नहीं है। इस मसले पर आईसीसी ने एक मीटिंग का आयोजन किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल के लिए हामी भरनी पड़ी।

लेकिन इसके लिए पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने दो शर्त रख दी है। पाकिस्तान ने कहा है कि वह भी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए भारत का दौरा नहीं करेगा। इसके अलावा पाकिस्तान ने आईसीसी से मिलने वाले रेवेन्यू में बढ़ोतरी की मांग की है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका, बाहर हो गया स्टार तेज गेंदबाज

First published on: Nov 30, 2024 10:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola