TNPL: तमिलनाडु प्रीमियर लीग का आगाज हो चुका है. आए दिन रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं. इस लीग में बल्लेबाज दिल खोलकर रन बना रहे हैं. 8 अगस्त को टूर्नामेंट में कोवाई किंग्स और मदुरई पैंथर्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर 479 रन ठोक डाले. इस मैच में मदुरई के बल्लेबाज एनएस चतुर्वेद ने तो बड़ा कारनामा कर दिया और TNPL इतिहास का सबसे तेज शतक ठोक डाला.
एनएस चतुर्वेद का तूफानी शतक
कोवई किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 239 रन बनाए थे. ये टी-20 का बड़ा स्कोर था, जिसे हासिल करना इतना भी आसान नहीं था. लेकिन मदुरई के बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को हासिल करने का मन पहले ही बना लिया था. सलामी बल्लेबाज राम कुमार आर 2 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए एनएस चतुर्वेद उतरें. उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की और बता दिया कि वह इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले हैं. उन्होंने सबसे पहले 19 गेंदों में अपना अर्धशतक जमाया. इसके बाद उन्होंने 40 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली. इससे पहले TNPL में सबसे तेज शतक साल 2017 में रोहित आर ने 46 गेंदों में बनाया था.
एनएस चतुर्वेद ने कुल मिलाकर 47 गेंदों में 121 रनों की विस्फोटक पारी खेल दी, जिसमें 15 चौके के अलावा 7 छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट भी 257. 45 का रहा. 12.5 ओवर में एनएस चतुर्वेद आउट हो गए. इसके बाद मोर्चा मदुरई के कप्तान अनिरुद्ध सीता राम और अतीक उर रहमान ने संभाला. सीता राम ने 19 गेंदों में 37 और रहमान ने 15 गेंदों में 25 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी.
ये भी पढ़ें: 26 की उम्र में चेतेश्वर पुजारा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ेंगे शुभमन गिल, सिर्फ इतने रन दूर
मदुरई पैंथर्स ने 6 विकेट से मारी बाजी
कोवाई किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए थे. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन आंद्रे सिद्धार्थ ने बनाए. उन्होंने 42 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा बी सचिन ने 43 गेंदों में 84 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मदुरई ने 19.3 ओवर में 240 रन बनाकर 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: प्रैक्टिस मैच कौन हुआ पास और कौन फेल? जानें भारतीय खिलाड़ियों का रिपोर्ट कार्ड
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines