श्रेयस अय्यर नहीं! प्रभसिमरन सिंह ने बताया किसकी वजह से मिला टीम इंडिया में मौका? दिया सफलता का श्रेय

Prabhsimran Singh: IPL में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है. उन्हें संजू सैमसन की जगह टीम में बैकअप विकेटकीपर रूप में चुना गया है.

prabhsimran singh- shreyas iyer (Image generated by AI)

prabhsimran singh- shreyas iyer (Image generated by AI)

Prabhsimran Singh: पंजाब किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. उन्हें संजू सैमसन की जगह टीम में बैकअप विकेटकीपर रूप में चुना गया है. वह जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के सात रवाना होंगे, जहां वे अपने फ्रेंचाइजी कप्तान श्रेयस अय्यर की ही कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

प्रभसिमरन को दूसरी बार भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है. इससे पहले वह 2023 एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था. अब जब उन्हें दूसरी बार टीम इंडिया में जगह मिली है, तो उन्होंने अपनी सफलता के पीछे के हीरोज का नाम बताया है.

विज्ञापन

प्रभसिमरन सिंह ने इन दो दिग्गजों को दिया सफलता का श्रेय

टीम इंडिया में सिलेक्शन के बाद 25 वर्षीय प्रभसिमरन सिंह ने पीटीआई से बातचीत करते हुए अपनी सफलता का श्रेय पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग और पूर्व भारतीय स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह को दिया है. प्रभसिमरन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और युवराज की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सफलता में दोनों का बड़ा योगदान रहा है.

उन्होंने कहा, “युवी पाजी और रिकी सर की शख्सियत अलग है, लेकिन दोनों की सोच काफी मिलती-जुलती है. रिकी सर ने 2024 में ही मुझसे कहा था कि टीम मुझे रिटेन करेगी और वह मुझे एक बेहतर खिलाड़ी बनाएंगे. उन्होंने अपना वादा निभाया. मैं युवी पाजी और रिकी सर, दोनों का दिल से शुक्रगुजार हूं.”

विज्ञापन

युवराज सिंह से मिला मार्गदर्शन

प्रभसिमरन ने बताया कि पंजाब के साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की तरह उन्हें भी युवराज सिंह का लगातार मार्गदर्शन मिलता रहा है. उन्होंने कहा, “आईपीएल के बाद युवी पाजी के साथ कोई ट्रेनिंग सेशन नहीं हुआ, लेकिन टीम इंडिया में चयन के बाद मैंने उन्हें फोन किया. हमारी लंबी बातचीत हुई. उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और हमेशा की तरह यही सलाह दी कि बल्लेबाज को गेंदबाज से एक कदम आगे सोचकर खेलना चाहिए.”

ये भी पढे़ं- 20 ओवर में 417 रन, 69 चौके-छक्के… T20 में आया रनों का सैलाब, टूट गए सारे रिकॉर्ड

प्रभसिमरन सिंह का क्रिकेट करियर

पंजाब के पटियाला के रहने वाले प्रभसिमरन सिंह एक विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज हैं और पिछले दो आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स के लिए लगातार 500 से अधिक रन बनाकर अपनी प्रतिभा साबित की है. प्रभसिमरन ने अब तक खेले 58 लिस्ट ए मैचों में 2237 रन और 129 टी20 मैचों में 3665 रन बना चुके हैं. इसके अलावा, 29 फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम 1599 रन दर्ज हैं.

विज्ञापन

उनके इसी शानदार प्रदर्शन का ही इनाम उन्हें टीम इंडिया में चयन के रूप में मिला. अब जिम्बाब्वे दौरे पर प्रभसिमरन के पास टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने और दमदार प्रदर्शन से खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा.

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन, प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, मयंक यादव, वरुण चक्रवर्ती, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, प्रिंस यादव.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ