20 ओवर में 417 रन, 69 चौके-छक्के… T20 में आया रनों का सैलाब, टूट गए सारे रिकॉर्ड

T20 Cricket: इंग्लैंड के डम्बलटन क्रिकेट कल्ब ने एक टी20 मैच में 2 विकेट पर 417 रनों का पहाड़ खड़ाकर इतिहास रच दिया है. इस विस्फोटक पारी के दौरान 69 चौके-छक्के लगे, जिसमें 22 चौके और 47 छक्के शामिल रहे. वहीं, इस पारी के दौरान एक बल्लेबाज ने महज 55 गेंदों पर 206 रन ठोक डाले.

T20 Cricket (Image generated by AI)

T20 Cricket (Image generated by AI)

T20 Cricket: इंग्लैंड में एक टी20 मुकाबले में रनों का ऐसा सैलाब आया, जिसने नया इतिहास बना दिया है. एक क्लब टीम ने सिर्फ दो विकेट खोकर 417 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जिसे टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर माना जा रहा है. इस विस्फोटक पारी के दौरान 69 चौके-छक्के लगे, जिसमें 22 चौके और 47 छक्के शामिल रहे. वहीं, इस पारी के दौरान एक बल्लेबाज ने महज 55 गेंदों पर 206 रन ठोक डाले.

विज्ञापन

यह मुकाबला 7 जुलाई को प्रीमियर वन टॉप टियर डिवीजन में डम्बलटन क्रिकेट क्लब और हेदरली एंड रेडिंग्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए डम्बलटन ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 417 रन बनाए. जवाब में हेदरली एंड रेडिंग्स की टीम 229 रन पर सिमट गई और डम्बलटन की टीम ने 188 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की.

विज्ञापन

इवान गेग ने जड़ा तूफानी दोहरा शतक

डम्बलटन की ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो सलामी बल्लेबाज इवान गेग रहे, जिन्होंने सिर्फ 55 गेंदों में नाबाद 206 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 23 छक्के निकले. वहीं, दूसरे छोर पर डेन हॉलैंड ने भी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 37 गेंदों में 122 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 16 छक्के शामिल रहे. इससे पहले ओपनर थॉमस केली ने 25 गेंदों में 64 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई.

डम्बलटन की शुरुआत भी तूफानी रही. इवान गेग और थॉमस केली ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 6.1 ओवर में 112 रन जोड़ दिए. केली के आउट होने के बाद डेन हॉलैंड क्रीज पर आए और उन्होंने गेग के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए केवल 59 गेंदों में 211 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर डाली. पारी के अंतिम ओवरों में गेग ने और भी आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने आखिरी 24 गेंदों में से 19 का सामना करते हुए छक्कों की झड़ी लगा दी और टीम का स्कोर 400 रन के पार पहुंचा दिया.

विज्ञापन

बाउंड्री से आए 370 रन, जवाब में भी बरसे छक्के

डम्बलटन की पारी में कुल 370 रन सिर्फ चौकों और छक्कों से आए. टीम ने 22 चौके और 47 छक्के लगाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए हेदरली एंड रेडिंग्स की टीम ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की. हैरी ब्लूमफील्ड ने 48 गेंदों में 109 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 12 छक्के शामिल रहे. उनकी टीम की ओर से पूरे मैच में 19 छक्के लगे, लेकिन दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिलने से टीम 229 रन पर ऑलआउट हो गई.

ये भी पढ़ें- IND W vs ENG W: लॉर्ड्स के मैदान पर इतिहास रचने उतरेंगी भारत-इंग्लैंड की महिला टीमें, जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE

टी20 क्रिकेट में बना नया रिकॉर्ड

डम्बलटन क्रिकेट क्लब का 417/2 का स्कोर टी20 क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर माना जा रहा है. इससे पहले 2017 में भारत की मावी टीम ने 2 विकेट पर 416 रन बनाए थे. वहीं, पेशेवर टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बड़ौदा के नाम है, जिसने 2024 में 5 विकेट पर 349 रन बनाए थे. टेस्ट खेलने वाले देशों की बात करें तो इंग्लैंड के नाम 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 विकेट पर 304 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में एक पारी का सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड ज‍िम्बाव्बे के नाम है, जिसने 2024 में जाम्ब‍िया के ख‍िलाफ 344/4 का स्कोर बनाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ