जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने धांसू शतक ठोककर बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, बांग्लदेश के खिलाफ खोला मोर्चा

भारत के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज से पहले जिम्बाब्वे के स्टार खिलाड़ी ने धांसू शतकीय पारी खेल दी है. उनकी हालिया फॉर्म टीम इंडिया के लिए मुसीबत भी बन सकती है.

Cricket News - 2026-07-09T193322.812
1 / 6

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज इसी महीने खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम ने ऐलान कर दिया है. जिम्बाब्वे फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 जुलाई को खेला जा रहा है. इस मैच में जिम्बाब्वे के स्टार खिलाड़ी ने धांसू शतक जड़ दिया है, जिससे टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. Photo Source: X

विज्ञापन

बेन करन ने जड़ा शानदार शतक

बेन करन ने जड़ा शानदार शतक2 / 6

भारत और जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से पहले बांग्लादेश के खिलाफ बेन करन ने दूसरे वनडे मैच में धांसू शतक जड़ दिया है. उन्होंने इस मैच में जिम्बाब्वे के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई. इस दौरान उन्होंने 135 गेंदों में 111 रनों की शानदार पारी खेली. Photo Source: X

विज्ञापन

अंत तक रहे नाबाद

अंत तक रहे नाबाद3 / 6

अपनी पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके लगाए. उन्होंने चारों दिशा में खुलकर बल्लेबाजी की और बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने शानदार बैटिंग की. अंत तक वह नाबाद रहे और उन्हें कोई भी गेंदबाज आउट नहीं कर सका. बेन की शानदार फॉर्म टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकती है. Photo Source: X

जिम्बाब्वे का शानदार प्रदर्शन जारी

जिम्बाब्वे का शानदार प्रदर्शन जारी4 / 6

जिम्बाब्वे लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. पहला मैच जिम्बाब्वे ने जीतकर वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इससे पहले जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया एकमात्र टेस्ट मैच अपने नाम किया था. Photo Source: X

विज्ञापन

जिम्बाब्वे ने बनाए 247 रन

जिम्बाब्वे ने बनाए 247 रन5 / 6

जिम्बाब्वे ने इस मैच में 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए हैं. बेन करन के अलावा ब्रैड इवांस दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 38 गेंदों में नाबाद 58 रनों की पारी खेली. इसके अलावा सिकंदर रजा ने भी 53 गेंदों में 33 रनों का योगदान दिया. Photo Source: X

सैम करन के भाई हैं बेन करन

सैम करन के भाई हैं बेन करन6 / 6

बेन करन इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन के भाई हैं. लेकिन इंग्लैंड की ओर से मौका न मिलने के कारण उन्होंने जिम्बाब्वे की ओर से खेलने का फैसला किया था. सैम करन फिलहाल भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रहे हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन