Ishan Kishan: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। पिछले साल उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान ब्रेक ले लिया था। इसके बाद से ही वो टीम से बाहर चल रहे हैं। बीसीसीआई ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया है। इसी बीच ईशान किशन ने एक बड़ा बयान दिया है।
‘मैं खेलना नहीं चाहता था’
अपने ब्रेक को लेकर बात करते हुए ईशान किशन ने कहा, ‘मैंने ब्रेक लिया था और मुझे लगता है कि ये नॉर्मल है। रूल है कि अगर आप टीम में वापसी करना चाहते हैं तो आप को घरेलू क्रिकेट में अच्छा करना होगा। मेरे लिए घरेलू क्रिकेट खेलना भी बहुत अलग था क्योंकि उसका कोई मतलब नहीं था। मैं तब खेलना ही नहीं चाहता था। इसी वजह से मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लिया था। अगर मुझे डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना होता तो मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक क्यों लेता। ‘
‘मेरे लिए कुछ महीने कठिन रहे’
भारतीय टीम से बाहर किए जाने और केंद्रीय अनुबंध में अनदेखी को लेकर ईशान ने कहा, ‘ये मेरे लिए बेहद निराशाजनक था। मैं ये नहीं कहना चाहता हूं कि सब कुछ अच्छा है। मेरे लिए यह समय अच्छा नहीं था। आप बहुत कुछ अकेले सहते हैं। मेरे दिमाग में हमेशा ये सब चलता रहता था कि मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ, यार ये क्या हो गया है? ये सब मेरे साथ तब हुआ था, जब मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। मुझे सफर में थकान लग रही थी। मुझे अच्छा नहीं लग रहा था। इसी वजह से मैंने ब्रेक लिया था। मुझे इस बात का दुख है कि मेरे परिवार और करीबी लोगों के अलावा मुझे किसी ने नहीं समझा।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी नहीं मिली टीम में जगह
टीम इंडिया इस समय जिम्बाब्वे के दौरे पर है। यहां पर भारत पांच मैचों की टी 20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के लिए भी ईशान किशन का चयन नहीं हुआ था । इस सीरीज के लिए बीसीआई ने युवा खिलाड़ियों को ही मौका दिया था।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: Team India की रिकॉर्डतोड़ जीत पर क्या बोले कप्तान शुभमन गिल? प्रेशर पर कही ये बात
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत के 7 हीरो, 24 घंटे में पलट दिया नजारा
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: रिंकू सिंह का तूफान देख सूर्यकुमार यादव गदगद, खास अंदाज में कही बड़ी बात
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा का हाहाकार, शतक ठोक रचा इतिहास
संबंधित खबरें
सीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
16 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
53 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
58 mins agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines