Andhra Premier League Nitish Reddy: आंध्र प्रीमियर लीग (APL) का तीसरा सीजन 30 जून से 13 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। APL के इस संस्करण में खेले जाने वाले 19 मैचों में से 12 मैचों की मेजबानी विशाखापत्तनम करेगा, जबकि सात मैच आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के कडपा में आयोजित किए जाएंगे। गुरुवार को हुए ऑक्शन में राज्य के विभिन्न हिस्सों से 408 से अधिक खिलाड़ियों और छह फ्रेंचाइजी के मालिकों ने हिस्सा लिया। IPL 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा विशाखापत्तनम के खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें गोदावरी टाइटन्स ने 15.60 लाख में खरीदा।
IPL 2024 में रेड्डी का प्रदर्शन
नितीश रेड्डी को IPL 2024 में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। लीग के 17वें सीजन में उन्होंने अब तक 9 मैच खेले हैं। इस दौरान 7 पारियों में उन्होंने 47.80 की औसत और 152.22 की स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए हैं। मौजूदा सीजन में उन्होंने 2 फिफ्टी लगाई हैं। इस सीजन उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 76 रन है। गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने इस सीजन अब तक 9 मुकाबलों में 3 शिकार भी किए हैं। IPL 2023 में उन्हें सिर्फ 2 मैच ही खेलने का मौका मिला था।
रेड्डी का रिएक्शन वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीतीश रेड्डी का रिएक्शन वायरल हो रहा है। बता दें कि लीग में करीब 120 खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। एसीए सचिव एसआर गोपीनाथ रेड्डी ने कहा, “APL के आयोजन का उद्देश्य इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए प्रतिभा की पहचान करना और उसका पोषण करना है।”
6 टीमों के बीच होगी भिड़ंत
रायलसीमा किंग्स
कोस्टल राइडर्स
केवीआर उत्तरांध्र लायंस
मार्लिन गोदावरी टाइटंस
बेजवाड़ा टाइगर्स
विजाग वॉरियर्स
ये भी पढ़ें: IPL 2024: रेसलिंग में हाथ आजमाते नजर आए ईशान किशन, साथी खिलाड़ी को किया चित
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान की टीम से 3 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता, सामने आए नाम
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
1 hr agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
2 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
3 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
11 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
11 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
11 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
12 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
12 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
12 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines