IPL 2024 के बीच शिखर धवन ने अपने नए चैट शो की कर दी घोषणा, नाम है काफी मजेदार

IPL 2024 Shikhar Dhawan New Chat Show: शिखर धवन फिलहाल चोट के चलते पंजाब किंग्स से बाहर चल रहे हैं। वहीं अब धवन ने अपने नए चैट शो का ऐलान किया है। जो 20 मई से दर्शकों को जियो सिनेमा पर देखने को मिलने वाला है।

IPL 2024 Shikhar Dhawan announces new chat show dhawan karenge punjab kings

IPL 2024 Shikhar Dhawan announces new chat show dhawan karenge punjab kings

IPL 2024 Shikhar Dhawan New Chat Show: पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन फिलहाल चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। शुरुआती कुछ मैचों में धवन खेलते हुए दिखाई दिए थे। जिसके बाद धवन चोटिल हो गए थे और टीम से बाहर गए। तबसे टीम की कप्तानी सैम करन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस बीच धवन ने अपने नए चैट शो करने की घोषणा की है। शिखर अपने नए और पहले चैट शो का नाम भी काफी मजेदार रखा है।

विज्ञापन

शिखर के चैट शो का नाम ‘धवन मचाएंगे’

क्रिकेटर शिखर धवन ने अपने नए चैट शो का नाम ‘धवन मचाएंगे’ रखा है। अपने शो में धवन होस्ट की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। धवन के शो में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री तापसी पन्नू, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, ऋषभ पंत और यूट्यूबर भुवन बाम दिखने वाले हैं। अपने चैट शो के दौरान धवन मेहमानों के साथ हंसी मजाक और शायरी करते हुए नजर आने वाले हैं। अपने नए शो के लिए धवन काफी उत्साहित भी हैं। अपने शो के बारे में जानकारी साझा करते हुए धवन ने कहा कि अपने नए शो की यात्रा को शुरू करना एक नए क्षेत्र में कदम रखने जैसा महसूस हो रहा है। ये शो काफी रोमांच से भरा होगा। जिसमें दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होने वाला है। इससे दर्शकों को एक नया अनुभव मिलने वाला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

जियो सिनेमा पर आएगा धवन का शो

शिखर धवन का नए शो को आप जियो सिनेमा पर देख सकेंगे। इस शो को वन डिजिटल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया जा रहा है। 20 मई 2024 से आप धवन के इस नए चैट शो का मजा ले सकेंगे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

आईपीएल 2024 में खेले 5 मैच

शिखर धवन ने आईपीएल 2024 में महज 5 मैच ही खेले हैं। 9 अप्रैल से धवन पंजाब किंग्स से बाहर चल रहे हैं। कंधे की चोट के चलते धवन को टीम से बाहर होना पड़ा था। इस सीजन धवन ने 5 मैचों में 152 रन बनाए थे। धवन के टीम से बाहर होने के बाद पंजाब किंग्स को भी बड़ा झटका लगा था। बता दें, पंजाब की टीम भी प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ