IND vs ENG: भारतीय टीम को लगे 2 बड़े झटके, दो स्टार खिलाड़ी हुए बाहर
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम को 2 बड़े झटके लगे हैं।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह, दूसरे और तीसरे टी-20 मैच से बाहर हो गए हैं। जबकि नितीश कुमार रेड्डी को पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह पर रमनदीप सिंह और शिवम दुबे को भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है।
TEAM INDIA UPDATES 🏆
– Nitish Kumar Reddy ruled out of the England T20I series.
– Rinku Singh ruled out of the 2nd & 3rd T20I.
– Dube & Ramandeep included in the side. pic.twitter.com/vcQBRZzwfn— Johns. (@CricCrazyJohns) January 25, 2025
नितीश कुमार रेड्डी 24 जनवरी को अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान उन्हें साइड स्ट्रेन की चोट लग गई थी। वह मौजूदा टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं रिंकू सिंह को 22 जनवरी को पहले मुकाबले में फील्डिंग के दौरान पीठ के निचले हिस्से में चोट लग गई थी। ऐसे में वह भी दूसरे और तीसरे टी-20 से बाहर हो गए हैं। फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनपर निगरानी कर रही है। दोनों की जगह पर शिवम दुबे और रमनदीप को भारतीय स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है। दुबे ने अपना पिछला मुकाबला रणजी ट्रॉफी में खेला था। जहां पर जम्मू कश्मीर के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला। वह दोनों ही पारियों में फ्लॉप हुए थे। उनका दोनों ही पारियों में खाता नहीं खुला था।
सूर्यकुमार यादव (C), अक्षर पटेल (VC), संजू सैमसन (WK), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रमनदीप सिंह।
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव , तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: