रोहित शर्मा बनेंगे सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी! ODI में इस दिग्गज का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर 'हिटमैन'

Rohit Sharma: रोहित शर्मा 39 साल के हो गए हैं और उनका लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप है. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में हिटमैन के नाम एक खास रिकॉर्ड हो जाएगा.

Rohit Sharma (33)
1 / 6

Rohit Sharma: रोहित शर्मा 5 महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी में वापसी करने जा रहे हैं. हिटमैन अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे. हाल ही में रोहित ने फिटनेस टेस्ट पास किया और अब वो अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे. 13 जून को पहले वनडे मैच के लिए मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. वह भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे.

विज्ञापन

रोहित शर्मा बनेंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

रोहित शर्मा बनेंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी2 / 6

अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून को रोहित शर्मा जब मैदान पर उतरेंगे, तो उनकी उम्र 39 साल 44 दिन होगी. वो इसी के साथ भारत के लिए वनडे प्रारूप खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे. हिटमैन इसी के साथ पूर्व वर्ल्ड कप विजेता मोहिंदर अमरनाथ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. (Image Credit: Instagram/rohitsharma45)

विज्ञापन

मोहिंदर अमरनाथ के नाम 37 साल से था रिकॉर्ड

मोहिंदर अमरनाथ के नाम 37 साल से था रिकॉर्ड3 / 6

मोहिंदर अमरनाथ ने 1989 में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था. उस समय वो 39 साल 36 दिन के थे. पिछले 37 सालों से उनके नाम भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड था. अब 39 साल 44 दिन के रोहित उन्हें पीछे छोड़ देंगे और सालों पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. (Image Credit: Instagram/rohitsharma45)

रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट

रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट4 / 6

रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग में समस्या थी और इसी कारण उनके अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस था. हालांकि, हिटमैन ने BCCI के CoE जाकर फिटनेस टेस्ट पास कर लिया. वो खेलने के लिए पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं. (Image Credit: Instagram/rohitsharma45)

विज्ञापन

धर्मशाला पहुंचे रोहित शर्मा

धर्मशाला पहुंचे रोहित शर्मा5 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच धर्मशाला में खेला जाएगा. 13 जून को होने वाले इस मैच के लिए रोहित शर्मा धर्मशाला पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट के बाहर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं. (Image Credit: X/rushiii_12)

पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 116 / 6

शुभमन गिल (c), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (wk), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा. (Image Credit: AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन