हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नेमार ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, FIFA World Cup से बाहर होने के बाद बीच मैदान फूट-फूटकर रोए

Neymar Retired: फीफा वर्ल्ड कप से ब्राजील बाहर हो गई है. नॉर्वे ने उन्हें राउंड ऑफ 16 में हरा दिया. इसके बाद ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार फूट-फूटकर रोए और उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया.

विज्ञापन
नेमार हुए रिटायर (Image: Twitter/X Screengrab)

Neymar Announced Retirement: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच फैंस को बड़ा झटका लगा है. नॉर्वे ने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में ब्राजील का सामना किया और 2-1 से मैच में जीत दर्ज की. ब्राजील की हार से टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार का दिल टूट गया और उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर को लेकर चौंकाने वाला फैसला किया. नेमार ने ऐलान कर दिया कि अब वो ब्राजील के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. मैच के बाद वो मैदान पर फूट-फूटकर रोए.

ब्राजील को मिली हार

ब्राजील और नॉर्वे के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का राउंड ऑफ 16 मैच खेला गया. न्यू जर्सी में हुए इस मैच में एर्लिंग हालैंड ने बवाल मचाया और नेमार के पेनल्टी स्टॉपेज गोल के बावजूद मैच जीत लिया. नॉर्वे ने 2-1 से ब्राजील को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया.

फूट-फूटकर रोए नेमार

नेमार अपने देश की हार के बाद बेहद भावुक नजर आए. वो घुटने पर बैठकर रोने लगे. साफ तौर पर वो अपनी टीम को और आगे ले जाना चाहते थे लेकिन उनका एक गोल काम नहीं आया. कुछ खिलाड़ियों ने उन्हें सांत्वना देने की कोशिश की. नेमार जूनियर ने फैंस की ओर हाथ हिलाते हुए अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- खतरे में है सुपरस्टार लियोनेल मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, किलियन एम्बाप्पे के पास है बड़ा मौका

नेमार ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

नेमार ने मैच के बाद ब्राजील की हार के बारे में बात की. वो बेहद भावुक नजर आए और उन्होंने ऐलान कर दिया कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप था और वो अब इंटरनेशनल फुटबॉल से पूरी तरह दूर हो जाएंगे. नेमार ने कहा, ‘मैंने लगातार कोशिश की लेकिन अब सब कुछ खत्म हो गया है. मैंने यहां अपने करियर की शुरुआत की थी और यहीं अंत किया.’

विज्ञापन

नेमार का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन

फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले नेमार चोटिल थे और उनका उपयोग इस टूर्नामेंट में ज्यादातर सब्स्टीट्यूट के रूप में किया गया. इसी वजह से वो अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नेमार ने सिर्फ एक गोल किया, जो नॉर्वे के खिलाफ स्टॉपेज टाइम में पेनल्टी के रूप में आया था.

ये भी पढ़ें:- क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, FIFA वर्ल्ड कप नॉकआउट में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 खिलाड़ी, बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola