क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, FIFA वर्ल्ड कप नॉकआउट में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 खिलाड़ी, बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड

Cristiano Ronaldo Records: पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में क्रोएशिया के खिलाफ एक शानदार गोल दागकर इतिहास रच दिया. 41 साल के रोनाल्डो ने गोल कर न सिर्फ पुर्तगाल को क्रोएशिया के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

Cristiano Ronaldo
1 / 6
Cristiano Ronaldo

Cristiano Ronaldo Creates History: पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के महान फुटबॉलर्स में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में क्रोएशिया के खिलाफ एक शानदार गोल दागकर इतिहास रच दिया. 68वें मिनट में पेनल्टी पर किए गए रोनाल्डो के इस गोल की बदौलत पुर्तगाल ने रोमांचक मुकाबले में क्रोएशिया को 2-1 से हराकर प्री-राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली.  

विज्ञापन

रोनाल्डो ने रचा नया इतिहास

रोनाल्डो ने रचा नया इतिहास2 / 6

इस गोल के साथ रोनाल्डो FIFA वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में गोल करने वाले इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए. उन्होंने यह उपलब्धि 41 साल और 147 दिन की उम्र में हासिल की. इतना ही नहीं, वह 40 साल की उम्र के बाद वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर भी बन गए हैं.

विज्ञापन

रोनाल्डो ने तोड़ा पेपे का रिकॉर्ड

रोनाल्डो ने तोड़ा पेपे का रिकॉर्ड3 / 6

इससे पहले यह रिकॉर्ड पुर्तगाल के पूर्व डिफेंडर पेपे के नाम दर्ज था. पेपे ने 6 दिसंबर 2022 को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के राउंड ऑफ 16 में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 39 साल और 283 दिन की उम्र में गोल किया था. रोनाल्डो ने अब अपने पूर्व साथी खिलाड़ी का यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है और नया इतिहास रच दिया.

वर्ल्ड कप नॉकआउट में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

वर्ल्ड कप नॉकआउट में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी4 / 6

वहीं, पांच बार के बैलन डी'ओर विजेता रोनाल्डो ने क्रोएशिया के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम लिया. रोनाल्डो 41 साल और 147 दिन की उम्र में वर्ल्ड कप नॉकआउट में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड कैमरून के रोजर मिला के नाम था, जिसे रोनाल्डो ने पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

FIFA वर्ल्ड कप में पूरे किए 11 गोल

FIFA वर्ल्ड कप में पूरे किए 11 गोल 5 / 6

क्रोएशिया के खिलाफ किया गया गोल रोनाल्डो के फीफा वर्ल्ड कप करियर का 11वां गोल रहा. इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप इतिहास में 10 से ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. रोनाल्डो ने 2006, 2010, 2014 और 2022 वर्ल्ड कप में 1-1 गोल किया था. इसके बाद 2018 संस्करण में उन्होंने चार गोल दागे, जबकि मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप में अब तक वह तीन गोल कर चुके हैं.

1000 करियर गोल के करीब पहुंचे रोनाल्डो

1000 करियर गोल के करीब पहुंचे रोनाल्डो6 / 6

इस गोल के साथ ही रोनाल्डो वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में अपना रिकॉर्ड भी और मजबूत कर लिया. रोनाल्डो के नाम अब क्लब और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को मिलाकर कुल आधिकारिक गोलों की संख्या 976 हो गई है. अब वह अपने करियर के ऐतिहासिक 1000 गोल के आंकड़े से केवल 24 गोल दूर हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन