IND vs NZ: अभिषेक-सूर्या के फ्लॉप शो से तय हुई टीम इंडिया की हार, न्यूजीलैंड ने 50 रनों से जीता मुकाबला

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच विशाखापट्टनम में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल कर ली. भारत की ओर से शिवम दुबे ने अर्धशतकीय पारी खेली. लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं था.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मैच विशाखापट्टनम में

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मैच विशाखापट्टनम में

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का चौथा मैच 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने विशाल स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई. भारतीय टीम के टॉप बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप हो गए. हालांकि शिवम दुबे ने भारत की ओर से अर्धशतक बनाया.

विज्ञापन

टिम सेफर्ट ने जड़ा था अर्धशतक

न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे डेवॉन कॉनवे ने 23 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली. उन्होंने 4 चौके के अलावा 3 छक्के भी जड़े. इसके अलावा टिम सेफर्ट ने 36 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 62 रनों की पारी खेली. वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने 16 गेंदें में 24 रनों का योगदान दिया, जबकि डेरिल मिचेल 18 गेंदों में 39 रन बनाकर न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर की ओर ले गए. 20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 7 विकेट के नुकसान पर 215 रनों का स्कोर खड़ा किया था. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह को 2 सफलता मिली, जबकि कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए.

विज्ञापन

ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को खराब शुरुआत मिली. अभिषेक शर्मा गोल्डन डक पर आउट हुए. जबकि संजू सैमसन भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. उन्होंने 15 गेंदों में 24 रन बनाए. वहीं, सूर्यकुमार यादव 8 गेंदों में 8 रन बनाकर चलते बने. हालांकि पिछले 2 मैच में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी. नंबर 4 पर उतरे रिंकू सिंह ने 30 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया. हार्दिक का भी बल्ला इस मैच में नहीं चला. वह 5 गेंदों में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे. शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली. उन्होंने 7 छक्के और 3 चौके अपने नाम किए. हालांकि ये जीत के लिए काफी नहीं था. भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रनों पर सिमट गई. मिचेल सैंटनर ने न्यूजीलैंड की ओर से 3 विकेट लिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ