NZ vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता मुकाबला, न्यूजीलैंड को मिली पहली हार

New Zealand vs South Africa T20 World Cup Match: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 फरवरी को ग्रुप D में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला गया. साउथ अफ्रीका ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया.

Cricket News - 2026-02-14T222933.331

NZ vs SA T20 World Cup Match: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला गया. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से बाजी मार ली.

विज्ञापन

एडेन मार्करम बने हीरो

176 रनों का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 44 गेंदों में 86 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा डेविड मिलर ने 12 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाए थे. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से मार्क चैपमैन ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 26 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली थी. हालांकि उनकी पारी बेकार चली गई. साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट और 17 गेंदें शेष रहते हुए मुकाबला जीत लिया. टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की ये लगातार तीसरी जीत है, जबकि न्यूजीलैंड को पहली हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

New Zealand vs South Africa T20 World Cup Match: Where to Watch Live Streaming

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू हुआ था. मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया गया, जबकि मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर हुई थी.

NZ vs South Africa T20 World Cup 2026 Sqauds

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, माइकल ब्रैसवेल, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, जैकब डफी और ईश सोढ़ी.

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्क्रम (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, रीजा हेंड्रिक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसन, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, केशव महाराज, तबरेज शम्सी और ब्योर्न फोर्टुइन.

New Zealand vs SA T20 World Cup 2026: Weather and Pitch Report

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका अहमदाबाद में भिड़ेंगी. एक्यू वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद का मौसम 14 फरवरी को खिला हुआ है. तापमान 33 डिग्री औसतन है. बारिश होने के आसार 5 फीसदी है, जबकि नमी 19 प्रतिशत है. इसके अलावा हवा 11 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी.

विज्ञापन

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां पर बल्लेबाज दिल खोलकर रन बनाते हैं. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, जबकि बाद में पिच धीमी हो जाती है. इस मैदान पर टी-20 में औसतन स्कोर 160-170 रन है.

NZ vs SA T20 World Cup 2926: Head to Head

विज्ञापन
विवरणआंकड़े
कुल मैच19
साउथ अफ्रीका जीता12
न्यूजीलैंड जीता07
कोई परिणाम नहीं00

नीचे पढ़ें पल-पल के अपडेट्स

LIVE UPDATES

NZ vs SA: साउथ अफ्रीका ने जीता मुकाबला

साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका की ये लगातार तीसरी जीत थी.

NZ vs SA LIVE: 150 के पार हुआ साउथ अफ्रीका का स्कोर

15.3 ओवर में साउथ अफ्रीका स्कोर 155/3 है. मार्करम 78 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. डेविड मिलर 14 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

NZ vs SA LIVE: साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका, आउट हुए ब्रेविस

साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में लगा. वह 17 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए. 11.4 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 131/3 है.

NZ vs SA LIVE: 11 ओवर का खेल हुआ खत्म

11 ओवर का खेल खत्म हो गया है. साउथ अफ्रीका 11.2 ओवर में 125/2 रन बना चुकी है. मार्करम 66 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस 21 रनों पर खेल रहे हैं.

NZ vs SA LIVE: साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा

साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट गिर गया है. रियान रिकलटन 11 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए. 7.4 ओवर के बाद स्कोर 102/2 है.

NZ vs SA LIVE: एडेन मार्करम ने ठोका अर्धशतक, मजबूत स्थिति में साउथ अफ्रीका

एडेन मार्करम 20 गेंदों में 58 रन बनाकर खेल रहे हैं. 7.3 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का 102/1 है. मार्करम का साथ रियान रिकलटन दे रहे हैं. वह 10 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं.

NZ vs SA LIVE Score: 176 रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका, लगा पहला झटका

साउथ अफ्रीका को पहला झटका लग चुका है. क्विंटन डीकॉक 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 5.5 ओवर के बाद स्कोर 82/1 है.

NZ vs SA: 50 के पार पहुंचा स्कोर

साउथ अफ्रीका का स्कोर 50 के पार हो गया है. 4 ओवर में स्कोर 62/0 है. मार्करम 14 गेंदों में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि क्विंटन डीकॉक 9 गेंदों में 19 रन पर खेल रहे हैं.

NZ vs SA: 176 रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका, डीकॉक और मार्करम क्रीज पर

176 रनों का पीछा करने के लिए उतरी साउथ अफ्रीका, डीकॉक और मार्करम क्रीज पर उतर चुके हैं. 2.1 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 31/0 है.

NZ vs SA T20 World Cup: 175 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 176 रन बनाने हैं.

NZ vs SA T20 World Cup: न्यूजीलैंड को लगा छठा झटका

न्यूजीलैंड को छठा लग चुका है. डेरिल मिचेल 24 गेंदों में 32 रन आउट हो गए हैं.

NZ vs SA T20 World Cup: न्यूजीलैंड को पांचवां झटका लगा

मार्क चैपमैन आउट हो गए हैं. उन्होंने 26 गेंदों में 48 रन बनाए. 14.1 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 139/5 है.

NZ vs SA T20 World Cup: 100 के पार हुआ स्कोर

11 ओवर का खेल खत्म हो गया है. न्यूजीलैंड ने 106/4 रन बना दिए हैं. मार्क चैपमैन 13 गेंदों में 26 और डेरिल मिचेल 16 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं.

NZ vs SA: ग्लेन फिलिप्स हुए आउट, मुश्किल में न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड को चौथा झटका ग्लेन फिलिप्स के रूप में लगा. वह 3 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए. 8.1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 79/4 है.

NZ vs SA T20 World Cup: साउथ अफ्रीका को मिली तीसरी सफलता

साउथ अफ्रीका को तीसरी सफलता मिल चुकी है. फिन एलेन 17 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली थी.

NZ vs SA T20 World Cup: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका

टिम सेफर्ट के बाद रचिन रवींद्र भी आउट हो गए हैं. उन्होंने 8 गेंदों में 13 रन बनाए. क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

NZ vs SA T20 World Cup Live Score: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, टिम सेफर्ट हुए आउट

न्यूजीलैंड को पहला झटका टिम सेफर्ट के रूप में लगा. उन्होंने 9 गेंदों में 13 रन बनाए. टीम का स्कोर 4.4 ओवर के बाद 46/1 है.

NZ vs SA LIVE: सेफर्ट और एलेन की बल्लेबाजी जारी

टिम सेफर्ट और फिन एलेन बल्लेबाजी कर रहे हैं. 3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 27/0 है.

NZ vs SA LIVE: बल्लेबाजी के लिए उतरे टिम सेफर्ट और फिन एलेन

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट और फिन एलेन बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं. साउथ अफ्रीका की ओर से पहला ओवर लुंगी एंगिडी कर रहे हैं.

NZ vs SA LIVE: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, देवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.

NZ vs SA LIVE: न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

NZ vs SA LIVE Score: अंक तालिका में टॉप पर न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ग्रुप D अंक तालिका में टॉप पर है, जबकि साउथ अफ्रीका भी 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है.

NZ vs SA LIVE Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

थोड़ी देर में टॉस होने वाला है. भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे टॉस होगा.

SA vs NZ LIVE Score: शानदार फॉर्म में दोनों टीमें

दोनों टीमें ही शानदार फॉर्म में है. हालांकि ये मैच दोनों टीमों के लिए बड़ा होगा. फिलहाल दोनों टीमों के पास अंक तालिका में 4-4 अंक है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ