New Zealand vs Australia 1st Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के पार्ट टाइम गेंदबाज ग्लेन फिलिप्स ने एक बड़ा कारनामा करके दिखाया है। ये कारमाना 15 साल से कोई भी कीवी गेंदबाज न्यूजीलैंड की धरती पर नहीं कर पाया है। दरअसल इन दिनों ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन में हो रहा है। मैच फिलहाल काफी रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। मैच जीतने के लिए न्यूजीलैंड को 258 रनों की जरूरत है।
ग्लेन फिलिप्स ने दूसरी पारी में रचा इतिहास
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी करते हुए महज 164 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को 164 रनों पर ऑलआउट करने में न्यूजीलैंड के पार्ट टाइम गेंदबाज ग्लेन फिलिप्स ने अहम भूमिका निभाई। दूसरी पारी में फिलिप्स ने काफी शानदार गेंदबाजी की। दूसरी पारी में फिलिप्स ने 16 ओवर में 45 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। जिसके बाद ग्लेन फिलिप्स पिछले 15 सालों में न्यूजीलैंड की धरती पर 5 विकेट लेने वाले पहले कीवी गेंदबाज बन गए हैं। आखिरी बार साल 2008 में न्यूजीलैंड की धरती पर 5 विकेट लेने का कारनामा जीतन पटेल ने किया था।
न्यूजीलैंड को जीत के लिए चाहिए 258 रन
इस मैच को जीतने के लिए न्यूजीलैंड को फिलहाल 258 रनों की आवश्यकता है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 111 रन बना लिए थे। तीसरे दिन न्यूजीलैंड को टॉम लेथम 8 रन, विल यंग 15 रन और केन विलियमसन 9 रन के रूप में तीन बड़े झटके लगे। वहीं रचिन रवींद्र 56 और डेरिल मिचेल 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तीसरे दिन गेंदबाजी करते हुए नाथन लियोन ने 2 और ट्रेविस हेड ने एक विकेट हासिल किया।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए थे 383 रन
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी काफी शानदार रही थी। खासकर कैमरून ग्रीन ने कमाल की पारी खेली थी। पहली पारी में कैमरून ग्रीन ने 174 रन नाबाद बनाए थे। जिसके चलते पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 350 से ज्यादा का स्कोर बनाने में कामयाब रही। जिसके बाद न्यूजीलैंड की पहली पारी 179 रनों पर ही सिमट गई थी। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नाथन लियोन ने 4 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- …तो हार्दिक पांड्या का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हो जाएगा कैंसिल? इस खास शर्त पर ऑलराउंडर को मिली थी ग्रेड A में जगह
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: आ गई ऋषभ पंत की वापसी की तारीख, सौरव गांगुली ने कर दिया ऐलान
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
38 mins agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
2 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
3 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines