IPL 2024: आ गई ऋषभ पंत की वापसी की तारीख, सौरव गांगुली ने कर दिया ऐलान

IPL 2024 Rishabh Pant Return: ऋषभ पंत की वापसी को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने तारीख का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद फैंस की चेहरे खिल उठे हैं। अब इस दिन ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कैंप के साथ जुड़ेंगे।

Rishabh Pant return to Delhi Capitals sourav ganguly gives date ipl 2024

Rishabh Pant return to Delhi Capitals sourav ganguly gives date ipl 2024 Image Credit: Social Media

IPL 2024 Rishabh Pant Return: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी का फैंस को बेसब्री से इंतजार हो रहा है। हालांकि अब फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि अब सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत की वापसी को लेकर बड़ा दावा किया है। जिसके बाद से फैंस के चेहरे भी खिल उठे हैं। वहीं दूसरी तरफ पंत भी वापसी को लेकर अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहे हैं। इन दिनों ऋषभ पंत नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में जमकर अभ्यास कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस तारीख को पंत की वापसी संभव

दिल्ली कैपिटल्स टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत की वापसी को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि पंत ने खुद को फिट करने के लिए वो सब कुछ किया है जो उसको करना चाहिए था। जिसके बाद अब जल्द ही नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) पंत को फिट घोषित कर सकता है। हमें उम्मीद है कि एनसीए 5 मार्च को पंत को क्रिकेट खेलने की मंजूरी दे देगा। जिसके बाद हम कप्तानी को लेकर बात करेंगे। हम पंत को लेकर कोई लापरवाही नहीं करना चाहते हैं हम उसको लेकर काफी सतर्क भी है। क्योंकि अभी उसके सामने काफी करियर पड़ा है।

विज्ञापन

सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे पंत

रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2024 के शुरुआती मैचों में ऋषभ पंत विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। बल्कि पंत एक बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। एनसीए से मंजूरी मिलने के बाद पंत 5 मार्च को ही दिल्ली कैपिटल्स के कैंप से जुड़ सकते हैं। आईपीएल 2024 में एक बार फिर से पंत कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। चोट के चलते पंत ने आईपीएल 2023 सीजन मिस कर दिया था। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वॉर्नर के हाथों में सौंपी गई थी।

विज्ञापन

एक्सीडेंट के बाद इन बड़े टूर्नामेंट्स को पंत ने किया मिस

साल 2022 के अंत में ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट में पंत को काफी गंभीर चोटें लगी थी। जिसके बाद एक साल से भी ज्यादा समय तक पंत क्रिकेट से दूर रहे। इस दौरान पंत ने आईपीएल 2023, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, एशिया कप 2023 और वनडे विश्व कप 2023 जैसे बड़े टूर्नामेंट को मिस कर दिया था। लेकिन पंत अब एक बार फिर से मैदान पर चौके-छक्के लगाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ