DPL 2025: कप्तान जोंटी के धुआंधार अर्धशतक पर फिरा पानी, न्यू दिल्ली टाइगर्स ने 9 विकेट से जीता मैच

DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में 14 अगस्त को न्यू दिल्ली टाइगर्स और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच को न्यू दिल्ली ने 9 विकेट से अपने नाम कर लिया।

cricket News (54)

New Delhi Tigers vs Central Delhi Kings: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में 24 अगस्त को न्यू दिल्ली टाइगर्स बनाम सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को न्यू दिल्ली ने अपने नाम कर लिया और 2 अंक भी हासिल कर लिए। हालांकि सेंट्रल दिल्ली की ओर से जोंटी सिद्धू ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली थी। लेकिन उनकी पारी बेकार चली गई। नई दिल्ली ने 5 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से कप्तान हिम्मत सिंह ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को 9 विकेट से जिताने में मदद की। बारिश की वजह से मुकाबले का नतीजा डीएलएस मेथड के तहत निकाला गया।

विज्ञापन

सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने बनाए थे 167 रन

सेंट्रल दिल्ली ने 19 ओवर में बारिश की वजह से 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे। कौशल सुमन ने 23 गेंदों में 30 और यश धुल ने 12 गेंदों में 18 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान जोंटी सिद्धू ने 37 गेंदों में शानदार 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 75 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

न्यू दिल्ली ने 5 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

बारिश की वजह से न्यू दिल्ली को 6 ओवर में 69 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसका पीछा टीम ने 5 ओवर में ही पूरा कर लिया। कप्तान हिम्मत सिंह सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे और धमाल भरी बल्लेबाजी की। उन्होंने नाबाद 19 गेंदों में 45 रन बनाए। इसके अलावा शिवम गुप्ता ने 8 गेंदों में 8 और वैभव रावल ने 3 गेंदों में 9 रन बनाए। न्यू दिल्ली ने 9 विकेट से ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ