Nepal Qualify for Asia Cup 2027: नेपाल क्रिकेट टीम ने 2027 एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है. नेपाल ने एसीसी मेंस प्रीमियर कप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 44 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही नेपाल ने एशिया कप 2027 का टिकट हासिल कर लिया. कुआलालंपुर में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 9 विकेट पर 313 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
यह वनडे क्रिकेट में नेपाल का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इसके जवाब में यूएई की टीम 49.1 ओवर में 269 रन पर ही ढेर हो गई. नेपाल की इस जीत के हीरो आसिफ शेख रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते 102 रनों की शतकीय पारी खेली.
नेपाल के आसिफ शेख ने जड़ा शानदार शतक
कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेले गए एसीसी मेंस प्रीमियर कप के फाइनल मुकाबले में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी नेपाल की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरे आसिफ शेख और अर्जुन कुमाल ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. कुमाल 63 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं, आसिफ क्रीज पर जमे रहे और कप्तान रोहित पौडेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े.
आसिफ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और 106 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के भी जड़े. यह वनडे इंटरनेशनल में उनका दूसरा शतक है. नेपाल की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 313 रन बना डाले. यह UAE के खिलाफ नेपाल का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले नेपाल ने मई में कीर्तिपुर में UAE के खिलाफ 289 रन बनाए थे.
करण केसी ने झटके 3 विकेट
314 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी UAE की टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन लगातार गिरते विकेट के कारण वह लक्ष्य तक नहीं पहुंची सकी. हालांकि, टीम के स्टार बल्लेबाज राहुल चोपड़ा ने शतक जड़ा और नाबाद 100 रन बनाए. उनके अलावा तनिस सूरी ने 42 रन और कप्तान हरप्रीत भाटिया ने 33 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. यूएई की पूरी टीम 49.1 ओवर में 269 रन पर ढेर हो गई.
नेपाल की ओर से करण केसी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि ललित राजबंशी ने 2 विकेट झटके. वहीं, संदीप लामिछाने, रोहित पौडेल, गुलसन झा, बशीर अहमद और दीपेंद्र सिंह ऐरी को 1-1 विकेट मिला.
ये भी पढ़ें- इन 3 कारणों से CM Punk हारे अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप, पलट गया पूरा खेल
नेपाल ने 2027 एशिया कप के लिए किया क्वालीफाई
इस जीत के साथ ही नेपाल ने 2027 वनडे एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा आयोजित मेंस प्रीमियर कप के विजेता को एशिया कप में जगह मिलती है. 2023 में नेपाल में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में मेजबान नेपाल ने UAE को 7 विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीता था और एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया था. नेपाल के क्वालीफाई करते ही 2027 वनडे एशिया कप के लिए 6 टीमें पक्की हो गई हैं.
भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश पहले ही एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. बता दें कि, 2027 एशिया कप बांग्लादेश की मेजबानी में 18 जून से 4 जुलाई के बीच खेला जाएगा.
2027 वनडे एशिया कप में खेलने वाली सभी 6 टीमों की लिस्ट
- भारत
- पाकिस्तान
- श्रीलंका
- अफगानिस्तान
- बांग्लादेश
- नेपाल
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
21 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
28 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines