इन 3 कारणों से CM Punk हारे अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप, पलट गया पूरा खेल

WWE SmackDown में इस हफ्ते एक चौंकाने वाली चीज देखने को मिली. सैमी ज़ेन ने सीएम पंक को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. आइए आपको पंक की हार के कुछ कारण बताते हैं.

CM Punk
1 / 6
आखिर क्यों हारे सीएम पंक? (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते काफी शानदार रहा. फैंस को बडे़ मैच देखने को मिले. मेन इवेंट में सीएम पंक ने सैमी ज़ेन के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में पंक को हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में कुछ दखलअंदाजी भी देखने को मिली. सैमी दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बने हैं. कंपनी ने उन्हें एक बार फिर बड़ा पुश दिया है. पंक को तगड़ा झटका लगा है. आइए आपको तीन कारणों के बारे में बताते हैं कि क्यों पंक को हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

मैच में हुई दखलअंदाजी

मैच में हुई दखलअंदाजी2 / 6

सीएम पंक और सैमी ज़ेन के मैच में दखलअंदाजी भी देखने को मिली. जॉनी गार्गानो और कैंडिस लेरे ने दखल दिया. पंक ने गार्गानो को पटक दिया. केविन ओवेंस भी आए. उन्होंने गलती से टाइटल से पंक के ऊपर हमला कर दिया. सैमी ने ओवेंस को लो-ब्लो लगा दिया. इन सभी चीजों का फायदा अंत में सैमी को ही मिला. उन्होंने मुकाबला हैलुवा किक से अपने नाम कर लिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सीएम पंक ने कब जीता टाइटल?

सीएम पंक ने कब जीता टाइटल?3 / 6

सीएम पंक रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हार गए थे. इसके बाद वो ब्रेक पर चले गए. पंक ने 6 जुलाई को SmackDown के एपिसोड में शानदार वापसी की. उन्होंने सैमी ज़ेन को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. इसके बाद पंक ने समरस्लैम में कोडी रोड्स को भी हराया था. रोड्स के ऊपर रैंडी ऑर्टन ने हमला कर दिया था. (Photo: WWE.com)

क्या स्टोरीलाइन हो जाएगी मजेदार?

क्या स्टोरीलाइन हो जाएगी मजेदार?4 / 6

सीएम पंक की हार का कारण स्टोरीलाइन को मजेदार बनाने का भी हो सकता है. दरअसल पंक और सैमी ज़ेन के साथ इनकी स्टोरीलाइन में गुंथर, फिन बैलर और केविन ओवेंस भी शामिल हैं. ओवेंस भी टाइटल के पीछे लगे हुए हैं. पंक इस बार जीत जाते तो फिर कहानी शायद आगे नहीं बढ़ पाती. एक तरह से स्टोरी एंड हो जाती. अब पंक हार गए हैं तो कहानी और आगे बढ़ सकती है. अब पंक भी दोबारा टाइटल के लिए बवाल मचा सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

क्या WWE ने सुधारी अपनी गलती?

क्या WWE ने सुधारी अपनी गलती?5 / 6

कुछ महीने पहले सैमी ज़ेन ने अपने WWE करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. सभी को लगा कि उनका टाइटल रन लंबा जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कंपनी ने 9 दिन में ही उन्हें हरा दिया. ट्रिपल एच को इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी सुनना पड़ा था. फैंस सैमी के समर्थन में थे. अब ऐसा लगता है कि कंपनी ने अपनी गलती सुधारी है. इस कारण से पंक को हराकर सैमी को चैंपियन बनाया गया हो सकता है. ये बहुत बड़ा कारण हो सकता है. (Photo: WWE.com)

क्या होगा रैंडी ऑर्टन के साथ मैच?

क्या होगा रैंडी ऑर्टन के साथ मैच?6 / 6

रैंडी ऑर्टन भी 15वां टाइटल जीतना चाहते हैं. इस हफ्ते SmackDown की शुरुआत में उन्होंने कहा कि अब वो टाइटल के लिए जाएंगे. उन्होंने हाल ही में कोडी रोड्स को भी हराया है. पंक और रैंडी काफी पुराने रेसलर हैं. इनके बीच पंगा भी रह चुका है और इस वजह से फैंस शायद ज्यादा उत्सुक नहीं रहते. रैंडी का अगर सैमी के साथ स्टोरी आगे बढ़ेगी तो इसका फायदा मिल सकता है. सैमी खुद को साबित कर सकते हैं. कंपनी ने शायद रैंडी और सैमी की फ्यूड करने के लिए पंक को हराया हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन