IND vs AFG Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान पहला टी20I मुकाबला? जानें TV से मोबाइल तक की पूरी डिटेल्स

IND vs AFG Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

India vs Afghanistan

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली में खेले जाएंगे (PIC Credit- AI)

India vs Afghanistan T20I Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने जा रहा है. सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज में टीम इंडिया पहली बार भारत में बतौर मेहमान टीम खेलती नजर आएगी, क्योंकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) की इस सीरीज की मेजबानी कर रहा है.

विज्ञापन

इस सीरीज में 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. वहीं, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी टीम में वापसी हुई है. तो आइए जानते हैं आप भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20I मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20I मुकाबला रविवार, 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत-अफगानिस्तान पहला टी20I मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

विज्ञापन

टीवी पर कहां देखें लाइव?

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टी20 सीरीज के मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. आप भारत-अफगानिस्तान पहले टी20I मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल पर लाइव देख सकते हैं.

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव या जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध नहीं होगी. भारतीय फैंस Fancode ऐप और वेबसाइट पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मजा उठा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

विज्ञापन

फ्री में कैसे देखें लाइव मैच?

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट फ्री में DD Sports चैनल पर उपलब्ध हो सकता है. अगर आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन है तो आप बिल्कुल मुफ्त में भारत-अफगानिस्तान टी20 मुकाबला देख सकते हैं. हालांकि, डीडी स्पोर्ट्स की ओर से अभी तक इस सीरीज के लाइव प्रसारण को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

विज्ञापन

IND vs AFG T20I Series: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ