NEP vs ITA Highlights: एंथोनी और जस्टिन के तूफान से इटली ने दर्ज की धमाकेदार जीत, नेपाल को 10 विकेट से रौंदा

Nepal vs Italy T20 World Cup 2026 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 17वें मुकाबले में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 124 रनों का टारगेट रखा था, जिसे इटली की टीम ने सिर्फ 12.4 ओवर में ही बिना किसी नुकसान के आसानी से हासिल कर मैच जीत लिया.

Nepal vs Italy T20 World Cup 2026

Nepal vs Italy T20 World Cup 2026

Nepal vs Italy T20 World Cup 2026 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 17वें मुकाबले में इटली ने नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम ने 124 रनों का टारगेट रखा था, जिसे इटली की टीम ने सिर्फ 12.4 ओवर में ही बिना किसी नुकसान के आसानी से हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया. इटली की ओर से एंथोनी मोस्को और जस्टिन मोस्को ने शानदार अर्धशतक जड़ा. एंथोनी ने नाबाद 62 रन, तो जस्टिन ने नाबाद 60 रन बनाकर टीम को एक यादगार जीत दिला दी. यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली की पहली जीत है.

विज्ञापन

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम 19.3 ओवर में 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. नेपाल की ओर से आरिफ शेख ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. वहीं, कप्तान रोहित पौडेल 23 रन और आसिफ शेख ने 20 रन की पारी खेली. इटली की ओर से क्रिशन कलुगामेज ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए. जबकि बेन मैनेंटी ने 2 विकेट लिए.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

NEP vs ITA Live Score: इटली ने 10 विकेट से जीता मुकाबला

इटली ने नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल कर ली है. 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम ने सिर्फ 12.4 ओवर में ही बिना किसी नुकसान मैच जीत लिया. इटली की ओर से एंथोनी मोस्को और जस्टिन मोस्को ने शानदार अर्धशतक जड़ा. एंथोनी ने 62 रन तो जस्टिन ने 60 रन बनाकर टीम को एक यादगार जीत दिला दी. यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली की पहली जीत है.

NEP vs ITA Live Score: इटली का स्कोर 100 के पार

एंथोनी मोस्का और जस्टिन मोस्का ने नेपाल के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है. इसी के साथ इटली का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है. इटली ने 11 ओवर में बना किसी नुकसान 111 रन बना लिए हैं. फिलहाल एंथोनी 60 रन और जस्टिन 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

NEP vs ITA Live Score: इटली ने 10 ओवर में बनाए 97 रन

एंथोनी मोस्का और जस्टिन मोस्का का तूफान जारी है. इटली ने शुरुआती 10 ओवर्स में बिना किसी नुकसान 97 रन बना लिए हैं. एंथोनी 47 रन, जबकि जस्टिन 49 रन बना चुके हैं.

NEP vs ITA Live Score: इटली ने पावरप्ले में बनाए 68 रन

इंटली ने शुरुआती 6 ओवर्स में बिना किसी नुकसान 68 रन बना दिए हैं. एंथोनी मोस्का और जस्टिन मोस्का कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. एंथोनी 30 रन, जबकि जस्टिन 37 रन बना चुके हैं.

NEP vs ITA Live Score: इटली के 50 रन पूरे

इटली ने दमदार शुरुआत करते हुए शुरुआती 4 ओवर में बिना किसी नुकसान 50 रनों का आंकड़ा छू लिया है. फिलहाल जस्टिन मोस्का 30 रन और एंथोनी मोस्का 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

NEP vs ITA Live Score: इटली की बल्लेबाजी शुरू

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम के लिए एंथोनी मोस्का और जस्टिन मोस्का पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, नेपाल की ओर से तेज गेंदबाज करण केसी पहला ओवर करने आए हैं.

NEP vs ITA Live Score: 123 रनों पर सिमटी नेपाल की टीम

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम 19.3 ओवर में 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इटली के गेंदबाजों के सामने नेपाल का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. नेपाल की ओर से आरिफ शेख ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. वहीं, कप्तान रोहित पौडेल 23 रन और आसिफ शेख ने 20 रन की पारी खेली. इटली की ओर से क्रिशन कलुगामेज ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए. जबकि बेन मैनेंटी ने 2 विकेट लिए. अब इटली को जीत के लिए 124 रन बनाने होंगे.

NEP vs ITA Live Score: नेपाल का 9वां विकेट गिरा

पारी के आखिरी ओवर में नेपाल को संदीप लामिछाने के रूप में नौवां झटका लगा. लामिछाने सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए.

NEP vs ITA Live Score: नेपाल का 8वां विकेट गिरा

17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नेपाल को एक और झटका लगा. नंदन यादव खाता खोले बिना ही रन आउट हो गए. नेपाल का स्कोर 17 ओवर के बाद 8 विकेट पर 102 रन है.

NEP vs ITA Live Score: नेपाल का 7वां विकेट गिरा

17वें ओवर की तीसरी गेंद पर नेपाल को 7वां झटका लगा. गुलशन झा सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए. इससे पहले पिछले ओवर में आरिफ शेख 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

NEP vs ITA Live Score: नेपाल का चौथा विकेट गिरा

14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नेपाल को चौथा झटका लगा. दीपेंद्र सिंह ऐरी 18 गेंदों पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. नेपाल का स्कोर 14 ओवर के बाद चार विकेट पर 94 रन है.

NEP vs ITA Live Score: नेपाल ने 10 ओवर में बनाए 67 रन

नेपाल ने शुरुआती 10 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं. फिलहाल आरिफ शेख 14 रन और दीपेंद्र सिंह ऐरी 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

NEP vs ITA Live Score: नेपाल को लगा तीसरा झटका

कप्तान रोहित पौडेल के आउट होने के तुरंत बाद नेपाल को एक और झटका लगा है. 8वें गेंद की दूसरी गेंद पर आसिफ शेख 20 रन बनाकर आउट हुए. नेपाल का स्कोर 8 ओवर के बाद 3 विकेट पर 52 रन है.

NEP vs ITA Live Score: नेपाल को लगा दूसरा झटका, रोहित पौडेल आउट

7वें ओवर की आखिरी गेंद पर नेपाल को दूसरा झटका लगा है. कप्तान रोहित पौडेल 14 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हो गए.

NEP vs ITA Live Score: नेपाल ने पावरप्ले में बनाए 46 रन

नेपाल ने शुरुआत 6 ओवरों में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं. फिलहाल आसिफ शेख 18 रन और कप्तान रोहित पौडेल 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

NEP vs ITA Live Score: नेपाल को लगा पहला झटका

दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर नेपाल को कुशल भुर्टेल के रूप में लगा पहला झटका. भुर्टेल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें अली हसन ने पवेलियन भेजा. नेपाल का स्कोर 2 ओवर के बाद एक विकेट पर 8 रन है.

NEP vs ITA Live Score: नेपाल की बल्लेबाजी शुरू

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम के लिए कुशल भुर्टेल और आसिफ शेख पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, इटली की ओर से तेज गेंदबाज बेन मैनेंटी पहला ओवर करने आए हैं.

NEP vs ITA Live Score: रोहित पौडेल ने क्या कहा?

रोहित पौडेल ने कहा, “हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते. लेकिन टॉस हमारे नियंत्रण में नहीं होता. अब जब हमें पहले बल्लेबाजी मिली है तो हम इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. यह वही पिच है जिस पर पिछला मैच खेला गया था और दूसरी पारी में स्पिनरों को मदद मिल सकती है, इसलिए हम उस पहलू का इस्तेमाल करना चाहेंगे."

NEP vs ITA Live Score: इटली के कप्तान ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के हर मैच की तरह थोड़ी घबराहट तो थी ही, लेकिन उस दिन चीजें हमारे मुताबिक नहीं रहीं. कुछ अहम मौके हमारे हाथ से निकल गए. हमारे कप्तान वेन मैडसन का चोटिल होना शायद मैच का टर्निंग पॉइंट था, और उसके बाद हम उस अहम समय में मैच की लय वापस नहीं ला पाए. स्कॉटलैंड एक मजबूत टीम है और आज हम नेपाल जैसी एक और अच्छी टीम से भिड़ेंगे, जिसका हमें बेसब्री से इंतजार है."

NEP vs ITA Live Score: इटली की प्लेइंग XI

एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जे जे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैंपोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (डब्ल्यू), जसप्रीत सिंह, क्रिसन कलुगामागे, अली हसन.

NEP vs ITA Live Score: नेपाल की प्लेइंग XI

कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी.

NEP vs ITA Live Score: इटली ने जीता टॉस

इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

NEP vs ITA Live Score: इटली के कप्तान वेन मैडसन हुए मैच से बाहर

इटली को कप्तान वेन मैडसन की चोट से बड़ा झटका लगा है. मैडसन नेपाल के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं. उनकी गैरमौजूदगी में हैरी मैनेंटी इटली टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं.

NEP vs ITA Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

नेपाल: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला.

इटली: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जे जे स्मट्स, ज़ैन अली, हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (डब्ल्यूके), क्रिसन कलुगामागे, थॉमस ड्रेका, अली हसन.

NEP vs ITA Live Score: पहली जीत की तलाश में दोनों टीमें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 17वें मुकाबले में नेपाल और इटली की टीमें आमने-सामने हैं. दोनों ही टीमों को अपने-अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. नेपाल को इंग्लैंड के खिलाफ 4 रन से हार मिली थी, जबकि इटली को स्कॉटलैंड के हाथों 73 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी.

NEP vs ITA Live Score: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

इटली: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जे जे स्मट्स, हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेटकीपर), क्रिसन कलुगामागे, थॉमस ड्रेका, अली हसन, वेन मैडसेन (कप्तान), जसप्रीत सिंह, मार्कस कैंपोपियानो, सैयद नकवी, ज़ैन अली.

नेपाल: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (डब्ल्यू), रोहित पौडेल (सी), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला, बसीर अहमद, सुदीप जोरा, ललित राजबंशी, सोमपाल कामी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ