CWG 2026 में सिल्वर जीतने के बाद अब कब एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा? पाकिस्तान के अरशद नदीम से होगी टक्कर, जानें पूरी डिटेल्स

Neeraj Chopra: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा अब अपनी अगली बड़ी चुनौती के लिए तैयार हैं. नीरज अब डायमंड लीग 2026 के लॉजेन लेग में मैदान पर उतरेंगे, जहां उनके सामने पाकिस्तान, श्रीलंका और यूरोप के कई दिग्गज खिलाड़ियों की कड़ी चुनौती होगी.

Neeraj Chopra (PIC Credit - AI)

Neeraj Chopra (PIC Credit - AI)

Neeraj Chopra Next Javelin Throw Event: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद नीरज अब अपनी अगली बड़ी चुनौती के लिए तैयार हैं. वह अब स्विट्जरलैंड में होने वाले डायमंड लीग 2026 के लॉजेन लेग में हिस्सा लेंगे, जहां उन्हें पाकिस्तान, श्रीलंका और यूरोप के कई दिग्गज भाला फेंक खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर मिलेगी. तो चलिए जानते हैं कब होगा ये मुकाबला और कौन-कौन से खिलाड़ी लेंगे हिस्सा?

विज्ञापन

इस दिन एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा 21 अगस्त को डायमंड लीग 2026 के लॉजेन लेग में एक्शन में नजर आएंगे. इस लीग में नीरज का मुकाबला पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम, श्रीलंका के कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के गोल्ड मेडलिस्ट रुमेश पथिरागे, त्रिनिदाद एवं टोबैगो के मौजूदा विश्व चैंपियन केशोर्न वॉलकॉट, जर्मनी के थॉमस रोहलर और ग्रेनाडा के पूर्व ओलंपिक व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स से होगा.

विज्ञापन

इसके अलावा, टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता याकूब वाडलेच, जर्मनी के जूलियन वेबर और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन भी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के फाइनल में भी नीरज, अरशद, पथिरागे, पीटर्स और वॉलकॉट आमने-सामने नजर आए थे.

नीरज के लिए सबसे बड़ी चुनौती होंगे रुमेश पथिरागे

मौजूदा फॉर्म को देखते हुए श्रीलंका के रुमेश पथिरागे नीरज चोपड़ा के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी माने जा रहे हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के फाइनल इवेंट में जहां नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया था, तो वहीं पथिरागे ने 89.75 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता था.

विज्ञापन

इस सीजन के 5 सर्वश्रेष्ठ थ्रो पथिरागे के नाम ही दर्ज हैं और वह इस साल 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले इकलौते जैवलिन थ्रोअर हैं. रोम डायमंड लीग में उन्होंने 92.67 मीटर का शानदार थ्रो किया थे. उनकी शानदार लय को देखते हुए लॉजेन में भी उनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

ये भी पढ़ें- ‘जिंदगी बदल दी’, Brock Lesnar के WWE रिटायरमेंट पर Roman Reigns के छलके आंसू! दिया भावुक संदेश

एशियन गेम्स 2026 की तैयारी का अहम हिस्सा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक बने हुए हैं. ऐसे में लॉजेन डायमंड लीग नीरज के लिए सिर्फ एक स्पर्धा नहीं, बल्कि एशियन गेम्स की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा भी होगी. जापान में होने वाले एशियन गेम्स में एक बार फिर नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम और रुमेश पथिरागे के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. ऐसे में लॉजेन में होने वाला मुकाबला इन तीनों दिग्गजों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ