अपने ही देश में विदेशी खिलाड़ी बनकर खेलेगा ये पाकिस्तानी! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Mohammad Amir: पाकिस्तान में जन्मे और पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अब अपने ही देश में एक विदेशी खिलाड़ी के रूप में खेलते नजर आ सकते हैं. आइए जानते हैं क्या इसके पीछे की बड़ी वजह.

Mohammad Amir (PIC Credit -AI)

Mohammad Amir (PIC Credit -AI)

Mohammad Amir: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अब अपने ही देश में एक विदेशी खिलाड़ी के रूप में खेलते नजर आ सकते हैं. दरअसल, पाकिस्तान में जन्मे आमिर कुछ साल पहले इंग्लैंड चले गए थे और हाल ही में उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता भी हासिल कर ली है. यह उनके लिए जरूर बड़ी उपलब्धि होगी, लेकिन इससे उनकी मुश्किलें बढ़ी गई हैं. ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद उनके पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) करियर पर खतरा मंडराने लगा है. आइए जानते हैं कैसे?

विज्ञापन

अपने ही देश में विदेशी खिलाड़ी बनकर खेलेंगे मोहम्मद आमिर!

ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद 34 वर्षीय मोहम्मद आमिर के लिए PSL 2027 में स्थिति पूरी तरह से बदल गई है. अब तक आमिर PSL में एक स्थानीय खिलाड़ी के रूप में खेलते थे, लेकिन ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद उन्हें विदेशी खिलाड़ी माना जाएगा. ऐसे में अगर कोई फ्रेंचाइजी आमिर को अपनी टीम में रखना चाहती है, तो उसे अपने सीमित विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट में से एक आमिर के लिए इस्तेमाल करना होगा. यानी अब वे अपने देश की लीग में ही एक विदेशी खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे.

विज्ञापन

अगर आमिर PSL 2027 के लिए अपना नाम ड्राफ्ट में देते हैं, तो उन्हें विदेशी खिलाड़ी की कैटेगरी में रखा जाएगा. ऐसे में किसी भी फ्रेंचाइजी को उन्हें शामिल करने के लिए अपने विदेशी कोटे का उपयोग करना पड़ेगा, जिससे उनकी टीम में जगह बनाना पहले की तुलना में ज्यादा मुश्किल हो सकता है.

PSL करियर पर कैसे छाया संकट?

पिछले सीजन में आमिर रावलपिंडी की फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे. उन्हें PSL ड्राफ्ट में 5.4 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा गया था और वह टीम के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल थे. उन्हें 2026 और 2027 सीजन के लिए दो साल का अनुबंध भी मिला था, लेकिन यह कॉन्ट्रैक्ट एक स्थानीय खिलाड़ी के रूप में किया गया था. अब उनकी नागरिकता बदलने के बाद इस अनुबंध की स्थिति पर सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं, रावलपिंडी के लिए आमिर को बनाए रखना आसान फैसला नहीं होगा.

विज्ञापन

विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट बेहद अहम होता है और फ्रेंचाइजी आमतौर पर उसे ऐसे खिलाड़ी पर खर्च करना पसंद करती है जो पूरे सीजन मैच जिताने वाला प्रदर्शन कर सके. इसके अलावा, आमिर का हालिया प्रदर्शन भी उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है. मौजूदा द हंड्रेड में उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ पांच विकेट लिए हैं. वहीं, इंग्लैंड के घरेलू टी20 टूर्नामेंट वाइटैलिटी ब्लास्ट में भी उन्होंने 7 मुकाबलों में सिर्फ 6 विकेट हासिल किए. हालांकि, दोनों टूर्नामेंट में उनका इकोनॉमी रेट अच्छा रहा, लेकिन अपनी टीम को ज्यादा सफलता नहीं दिला सके.

ये भी पढ़ें- कौन हैं कश्मीरी फाइटर ओवैस याकूब? जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियन को धूल चटाकर MMA में रचा इतिहास

क्या कहते हैं PSL के नियम?

PSL के नियमों के अनुसार, प्रत्येक फ्रेंचाइजी आगामी सीजन के लिए अधिकतम 7 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, जबकि बाकी खिलाड़ियों को ड्राफ्ट में जाना होता है. हालांकि, PSL की गवर्निंग बॉडी ने अभी तक आमिर के अनुबंध को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. लेकिन मौजूदा नियमों के मुताबिक रावलपिंडी उन्हें स्थानीय खिलाड़ी के रूप में रिटेन नहीं कर सकती.

विज्ञापन

ऐसे में फ्रेंचाइजी के पास दो विकल्प होंगे या तो उनके मौजूदा अनुबंध में बदलाव किया जाए, या फिर उन्हें रिलीज कर दिया जाए. अगर टीम उन्हें बरकरार रखना चाहती है, तो उसे विदेशी खिलाड़ी के स्लॉट का इस्तेमाल करना होगा.

क्या PSL 2027 आमिर का आखिरी सीजन होगा?

वहीं, अटकलें लगाई जा रही हैं कि PSL 2027 मोहम्मद आमिर का आखिरी सीजन हो सकता है. हालांकि, इसको लेकर अभी तक न आमिर, न PSL और न ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ