Neeraj Chopra Federation Cup 2024: गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक और बड़ा कारनामा किया है। नीरज ने बुधवार को फेडरेशन कप में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस प्रतियोगिता के फाइनल में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
डीपी मनु दूसरे स्थान पर रहे
नीरज चोपड़ा 82.27 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष पर रहे। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में इस निशान पर भाला फेंका। जबकि डीपी मनु भी करीबी निशान तक गए। डीपी मनु 82.06 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं उत्तम पाटिल 78.39 मीटर के निशान के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
डीपी मनु चल रहे थे आगे
एक समय डीपी मनु 82.06 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे राउंड तक पोल पोजीशन पर रहे थे, लेकिन बाद में नीरज चोपड़ा उनसे आगे निकल गए। स्टार ओलंपियन ने तीन साल बाद फेडरेशन कप में वापसी की है। इससे पहले नीरज चोपड़ा ने 2021 में 87.80 मीटर का थ्रो किया था। उस वक्त भी उन्होंने गोल्ड पर कब्जा जमाया था।
किशोर जेना का खराब प्रदर्शन
इस प्रतियोगिता में स्टार खिलाड़ी किशोर जेना ने खराब प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले तीन फाउल किए। इसके बाद पांचवें प्रयास में 75 और छठे में 75.25 मीटर के निशान पर ही निशाना लगा सके।
पहले ही ओलंपिक के लिए कर चुके हैं क्वालीफाई
आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा और किशोर जेना पहले ही पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। ओलंपिक्स में क्वालिफाइंग मार्क 85.09 है। मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा के फाइनल में शानदार प्रदर्शन से फैंस खुश हो गए हैं। हालांकि नीरज ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया। हाल ही में वह दोहा डायमंड लीग में 88.36 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
ये भी पढ़ें: RR vs PBKS: जानें क्या होता है Q-Collar, जिसे पहनकर मैदान पर उतरे टॉम कोहलर कैडमोर
ये भी पढ़ें: मोहम्मद रिजवान का वीडियो वायरल, इमरान खान के पोस्टर पर दिया ऑटोग्राफ
ये भी पढ़ें: IPL 2024 Playoffs: दिग्गज क्रिकेटर्स ने चुनीं प्लेऑफ की 4 टीमें, RCB का काटा पत्ता
ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली की जीत ने बदले प्लेऑफ के समीकरण, एक टीम को फायदा, 3 के बीच तगड़ी जंग
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines